menu-icon
The Bharatvarsh News

स्विमिंग पूल मे नहाने गए हिस्ट्रीशीटर की गोली मार कर हत्या, जानें वजह

UP News: उत्तर प्रदेश के मेरठ में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या कर दी गई. वह अपने बच्चों के साथ रात में स्विमिंग पूल में नहाने गया था. वहां पर कुछ लोगों से उसका किसी बात को लेकर विवाद हो गया. जिसके बाद उन लोगों ने तमंचे से हिस्ट्रीशीटर के सिर में गोली मार दी.

Calendar Last Updated : 05 June 2024, 02:31 PM IST
Share:

UP News: उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक स्विमिंग पूल पर बच्चों के साथ नहाने गए पिता की गोलीमार कर हत्या कर दी गई. गोली चलने से वहां भगदड़ मच गई. इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. मेरठ जिले के नौचंदी थाना क्षेत्र के रहने वाले अमीर अहमद का बेटा अशरद कपड़ों का काम करता है. वह मंगलवार के रात करीब 9 बजे अपने साले और लड़के लड़की के साथ लोहिया नगर के जुर्रानपुर फाटक के पास स्विमिंग पूल में नहाने गया था.

आरोपी मौके से फरार

इसी दौरान वहां मौजूद कुछ लोगो से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई. इस दौरान एक युवक ने तमंचे से अरशद के सिर में गोली मार दी सिर मे गोली लगते ही अरशद जमीन पर गिर गया और आरोपी मौके से फरार हो गए. गोली की घटना से स्विमिंग पूल पर हड़कंप मच गया और लोग भागने लगे. पिता को जमीन पर गिरता देख पास ही कपड़े बदल रहे बच्चे दौड़कर वहां पहुंचे और खून सिर से निकलता देख चिल्लाने लगे. स्विमिंग पूल पर मौजूद लोग अरशद को उठाकर हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टरों ने अरशद को मृत घोषित दिया. 

18 से अधिक मुकदमे दर्ज 

घटना कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वहां पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला. और वही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस अभी आरोपीयो की तलाश कर रही है. मेरठ के एसपी सिटी आयुष विक्रम ने बताया कि लोहिया नगर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि एक स्विमिंग पूल पर कुछ लोगों द्वारा एक व्यक्ति को गोली मार कर हत्या कर दी गई है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, घायल अरशद को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों उसे मृत घोषित कर दिया. अरसद एक हिस्ट्रीशीटर भी है अरसद पर 18 से अधिक मुकदमे दर्ज है. जानकारी के मुताबिक अरसद को इमरान नाम के युवक से किसी बात को लकर विवाद चल रहा था. 

5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

इमरान जैदी फॉर्म का ही रहने वाला है. बीती रात अरशद अपने बच्चों के साथ स्विमिंग पूल नहाने गया था और वहां पर इमरान से किसी बात को लेकर में कहा सुनी हो गई. इमरान ने अरसद को तमंचे से गोली मार दी. सीसीटीवी के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. शव को पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है.

Tags :

सम्बंधित खबर

Recent News