menu-icon
The Bharatvarsh News

UP News: सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के बिगड़े बोल, कहा- 'राम मंदिर आंदोलन के कारसेवक अराजक तत्व'

UP News: सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने एक बार फिर राम मंदिर को लेकर विवादित बयान दिया है. उन्होने राम मंदिर आंदोलन के दौरान कारसेवकों पर तत्कालीन मुलायम सिंह सरकार द्वारा गोलियां चलवाने का बचाव करते हुए कारसेवकों को अराजक तत्व बताया है.

Calendar Last Updated : 10 January 2024, 01:34 PM IST
Share:

UP News: समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में छाएं रहते हैं. अयोध्या राम मंदिर को लेकर एक बार फिर सपा नेता के बोल बिगड़े है. जिसे लेकर सियासत तेज हो गई है. दरअसल सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य विवादित बयान देते हुए कहा कि राम मंदिर आंदोलन के दौरान कारसेवकों पर तत्कालीन मुलायम सिंह सरकार द्वारा गोलियां चलवाने का बचाव करते हुए कारसेवकों को अराजक तत्व बताया है. अब उनके इस बयान के बाद से सियासत गर्मा गई है. 

राम मंदिर को लेकर सपा नेता का विवादित बयान 

स्वामी प्रसाद मौर्य ने कासगंज में एक सभा के दौरान कहा कि जिस समय अयोध्या में राम मंदिर पर घटना घटी थी, बिना न्यायपालिका के किसी निर्देश के, बिना किसी आदेश के अराजक तत्वों ने जो तोड़-फोड़ की थी, उसपर तत्कालीन सरकार ने संविधान की, कानून की रक्षा के लिए उस समय जो गोली चलवाई थी वह सरकार का अपना कर्तव्य था, उन्होंने अपना कर्तव्य निभाया था.

स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि हमारे बहुत अच्छे साथी रहे हैं प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल, उस समय सपा सरकार में ही थे. उनको नहीं बोलना चाहिए. 

पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने दी नसीहत 

मंगलवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने पार्टी के नेताओं को धर्म संबंधी बातों को लेकर नसीहत दी थी. स्वामी प्रसाद मौर्य को लेकर भी उन्होंने आश्वासन दिया था कि अब बयानबाजी नहीं होगी. लेकिन कासंगज में समाजवादी पार्टी नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने एक बार फिर विवादित बयान दिया.

इससे पहले भी कई बार स्वामी प्रसाद मौर्य धर्म संबधी विवादित बयान दे चुके हैं. जिसे लेकर उनकी कई बार आलोचना भी हुई. खुद उनकी ही पार्टी के नेताओ ने उनके बयान का विरोध किया. 

सम्बंधित खबर

Recent News