menu-icon
The Bharatvarsh News

CM रेखा गुप्ता का ऐलान, आज दिल्ली की महिलाओं को मिलेगी लक्ष्मी योजना की पहली किस्त

दिल्ली सरकार आज लक्ष्मी योजना की पहली किस्त जारी करेगी. पात्र महिलाओं को 2,500 रुपये की मासिक सहायता मिलेगी. योजना के लिए 6 लाख से अधिक रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं.

Calendar Last Updated : 26 August 2026, 12:29 PM IST
Share:

नई दिल्ली: दिल्ली की महिलाओं के लिए आज का दिन अहम होने वाला है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता 26 अगस्त को लक्ष्मी योजना की पहली किस्त जारी करेंगी. इसके तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी. पहली किस्त जारी करने के लिए तालकटोरा स्टेडियम में दिल्ली सरकार की ओर से बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू होगा, जिसमें करीब 2,500 महिलाओं को किस्त दी जाएगी. अब तक इस योजना के लिए 6 लाख से अधिक महिलाओं का रजिस्ट्रेशन हो चुका है.

कैसे मिलेगी 2500 रुपये की राशि?

लक्ष्मी योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये दिए जाएंगे. लाभार्थियों को भुगतान के लिए दो विकल्प मिलेंगे. पहले विकल्प में 1,500 रुपये आरडी या एफडी के रूप में बैंक खाते में जमा किए जाएंगे. यह रकम 31 जुलाई 2029 तक लॉक-इन रहेगी. बाकी 1,000 रुपये सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी यानी CBDC वॉलेट में दिए जाएंगे. दूसरे विकल्प के तहत महिला पूरी 2,500 रुपये की राशि अपने आरडी या एफडी खाते में जमा करा सकती है.

दिल्ली में लक्ष्मी योजना के लिए पात्रता

योजना का लाभ लेने के लिए महिला की उम्र 21 से 60 साल के बीच होना जरूरी है. परिवार की सालाना आय 2.5 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए. आवेदक महिला या उसके परिवार का कम से कम 10 वर्षों से दिल्ली का निवासी होना भी जरूरी है. आवेदन के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड, आय प्रमाण पत्र, दिल्ली वोटर आईडी और आधार से जुड़ा बैंक खाता जरूरी होगा.

किन महिलाओं को नहीं मिलेगा लाभ?

सरकारी नौकरी करने वाली महिलाएं, आयकरदाता और GST दाखिल करने वाले परिवार इस योजना के दायरे में नहीं आएंगे. इसके अलावा चार पहिया वाहन रखने वाले परिवार, सालाना 2400 यूनिट से ज्यादा बिजली इस्तेमाल करने वाले परिवार और तीन से अधिक जीवित बच्चों वाली महिलाओं को भी लाभ नहीं मिलेगा. गलत जानकारी देकर योजना का फायदा लेने पर सरकार राशि वापस ले सकती है. साथ ही, संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है.

दिल्ली सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 के बजट में लक्ष्मी योजना के लिए 5,110 करोड़ रुपये रखे हैं. सरकार के मुताबिक, इस योजना से दिल्ली की 17 लाख से अधिक महिलाओं को आर्थिक सहायता मिलने की उम्मीद है.

सम्बंधित खबर

Recent News