रक्षाबंधन तैयार करें बिना चीनी वाले लड्डू, सेहत और स्वाद दोनों के लिए फायदेमंद
कई लोग अपने डाइट को मेनटेंन करने के लिए चीनी को अवॉइड करते हैं, साथ ही शुगर के मरीजों को चीनी से बने पकवान और मिठाइयां न खाने की सलाह दी जाती है. ऐसे में आप आपके घर में मौजूद लोगों के लिए बिना चीनी के लड्डू बना सकते हैं. चलिए जानते है उन डिसेज के बार में.
Last Updated : 26 August 2026, 01:04 PM IST
Courtesy: Gemini
नई दिल्ली: फेस्टिवल के दिन का असली मजा खान-पान और पकवान से ही होता है. त्योहारों के समय घर में कई तरह के पकवान बनने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। इस दिन घर की महिलाएं कई तरह की सब्जियां, पूड़ी और मिठाई बनाती हैं। ऐसे में डायबिटीज के मरीजों के लिए खान-पान को नियंत्रित करना काफी मुश्किल हो जाता है। इस दौरान आप घर पर डायबिटीज के मरीजों के लिए शुगर-फ्री मिठाइयां बना सकते हैं। ये सिर्फ स्वाद में ही नहीं बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद हैं। चलिए जानते हैं रक्षाबंधन पर बनने वाले बिना चीनी के लड्डू की रेसिपी
बिना चीनी वाले लड्डू बनाने का सामान
- 1/2 छोटा कप अखरोट लें।
- 1/2 छोटे कप काजू।
- 1/2 छोटे कप बादाम।
- 2 बड़े चम्मच कद्दू के बीज।
- 2 छोटे चम्मच तिल।
- 1/2 कप सूखा कद्दूकस नारियल।
- 3/4 कप मुलायम खजूर।
- 1/4 इलायची पाउडर।
लड्डू बनाने का सही तरीका
- सबसे पहले एक भारी तेल वाला पैन को गर्म करें, उसमें मेवे को अच्छी तरह से भूनें। आप चाहें तो घी डालकर भी भून सकते हैं।
- मेवा भूनने के बाद बीजों को भी हल्का रोस्ट कर लें।
- अब मेवे को ब्लेंडर में पीसकर पाउडर बना लें।
- इसके बाद खजूर को हल्का गुनगुने पानी में भिंगो ले, उसके बीजों को निकालने के बाद खजूर को पीस लें और उसकी गाढ़ी प्यूरी बनाएं।
- एक बड़े बर्तन में खजूर की प्यूरी में मेवे और बीजों के पाउडर को डालें, फिर नारियल के पाउडर को डालकर, सभी चीजों को मिलाकर उसे लड्डू का आकार दें।
लड्डू को सजाने के लिए आप इसमें गुलाब की पंखुड़ियां, पिस्ता या नारियल का पाउडर डाल सकते हैं।
सम्बंधित खबर