menu-icon
The Bharatvarsh News

मनोरंजन जगत में पसरा सन्नाटा! जयपुर में कार पलटने से 30 वर्षीय अभिनेत्री हर्षिल कालिया की मौत

जयपुर से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां एक उभरती अभिनेत्री और मॉडल हर्षिल कालिया की सड़क हादसे में असमय मौत ने सभी को स्तब्ध कर दिया. देर रात घर लौटते समय हुई इस दुर्घटना ने एक युवा जीवन को अचानक खत्म कर दिया.

Calendar Last Updated : 25 March 2026, 08:40 AM IST
Share:

जयपुर: जयपुर से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां एक उभरती अभिनेत्री और मॉडल हर्षिल कालिया की सड़क हादसे में असमय मौत ने सभी को स्तब्ध कर दिया. देर रात घर लौटते समय हुई इस दुर्घटना ने एक युवा जीवन को अचानक खत्म कर दिया. इस घटना से पूरा मनोरंजन जगत शोक में डूबा हुआ है. 

यह हादसा जयपुर के शिप्रा पथ रोड पर सोमवार देर रात करीब 11:30 बजे हुआ. 30 वर्षीय हर्षिल कालिया काम से लौट रही थीं, तभी उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन पलट गया, जिसकी पुष्टि सीसीटीवी फुटेज से की गई. 

कैसे हुआ हादसा

जांच की प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार पहले डिवाइडर से टकराई और फिर बाईं ओर पलट गई. आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर वाहन को सीधा किया और कालिया को बाहर निकाला. उनकी हालत गंभीर थी, खासकर उन्हें सिर में गहरी चोटें आई थीं.

अस्पताल में तोड़ा दम

घटना के तुरंत बाद उन्हें नजदीकी निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. इस अचानक हुई मौत ने उनके परिवार और जानने वालों को गहरा सदमा पहुंचाया है.

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस इस हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है. यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि दुर्घटना के समय गाड़ी की रफ्तार ज्यादा थी या किसी दूसरी गाड़ी की वजह से नियंत्रण बिगड़ा. अब पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है.

क्राइम नेक्स्ट डोर में किया काम

हर्षिल कालिया ने वेब सीरीज ‘क्राइम नेक्स्ट डोर’ में काम किया था और एक न्यूज चैनल में एंकर के रूप में भी सक्रिय रहीं. इसके अलावा, उन्होंने कई राजस्थानी म्यूजिक वीडियोज में मुख्य भूमिका निभाई थी. हाल के समय में वह मॉडलिंग के क्षेत्र में अपनी पहचान मजबूत करने में जुटी थीं.

मीडिया से जुड़े हैं पिता 

रिपोर्ट्स के मुताबिक हर्षिल कालिया के पिता भी मीडिया जगत से जुड़े हैं और एक निजी समाचार पत्र में कार्यरत हैं. इस हादसे ने उनके परिवार के साथ-साथ उनके प्रशंसकों को भी गहरे शोक में डाल दिया है. हाला

सम्बंधित खबर

Recent News