menu-icon
The Bharatvarsh News

Sitaare Zameen Par Box Office Day 1: आमिर खान की फिल्म ने की शानदार शुरुआत, पहले दिन कमाए 10.70 करोड़

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान पिछले कई महीनों से सिनेमाघरों से दूर थे. 'सितार ज़मीन पर' से पहले उनकी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी. लेकिन अब तीन साल का इंतज़ार खत्म हो गया है और आमिर खान की फिल्म ने फिर से सिनेमाघरों में तहलका मचा दिया है. ये फिल्म 'तारे ज़मीन पर' का आध्यात्मिक सीक्वल बनाई गई है. 

Calendar Last Updated : 21 June 2025, 06:05 PM IST
Share:

Sitaare Zameen Par Box Office Day 1: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान पिछले कई महीनों से सिनेमाघरों से दूर थे. 'सितार ज़मीन पर' से पहले उनकी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी. लेकिन अब तीन साल का इंतज़ार खत्म हो गया है और आमिर खान की फिल्म ने फिर से सिनेमाघरों में तहलका मचा दिया है. ये फिल्म 'तारे ज़मीन पर' का आध्यात्मिक सीक्वल बनाई गई है. 

इस फिल्म ने पहले ही दिन अच्छी खासी कमाई कर ली है. उम्मीद की जा रही है कि फिल्म कोई नया रिकॉर्ड बना सकती है. जब से इस फिल्म का थीम और ट्रेलर लॉन्च हुआ था, उस दिन से ही लोगों में फिल्म को लेकर उत्सुकता थी. फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे. अब इस शुक्रवार को रिलीज होने के बाद फिल्म ने अच्छी कमाई कर ली है.

कहानी ने बटोरी सुर्खियां

'सितारे ज़मीन पर' की कहानी बौद्धिक अक्षमता वाले विशेष बच्चों पर आधारित है, जिन्हें आमिर खान बास्केटबॉल सिखाते नजर आते हैं. रिलीज से पहले ही फिल्म का थीम दर्शकों को खूब भाया, जिसके चलते यह चर्चा में रही. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 10.70 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया, जो एक ठोस शुरुआत है.

थिएटर्स में शानदार ऑक्यूपेंसी

शुक्रवार को फिल्म ने सिनेमाघरों में 21.43% की औसत ऑक्यूपेंसी दर्ज की. दिल्ली में लगभग 1000 शोज के साथ 25% ऑक्यूपेंसी देखी गई. फिल्म को मिल रहे सकारात्मक वर्ड ऑफ माउथ के चलते शनिवार को कलेक्शन में बड़ा उछाल आने की उम्मीद है, खासकर छुट्टी के दिन. 'सितारे ज़मीन पर' की ओपनिंग आमिर की पिछली पांच फिल्मों की तुलना में कम रही.

'लाल सिंह चड्ढा' ने 11.70 करोड़ और 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' ने 52.25 करोड़ की ओपनिंग की थी. हालांकि, यह फिल्म 2007 की 'तारे ज़मीन पर' (2.62 करोड़) से बेहतर प्रदर्शन कर चुकी है. मेकर्स ने किफायती टिकट कीमतें और सुबह 9 बजे के बाद शोज की रणनीति अपनाई है, ताकि ज्यादा दर्शक फिल्म देख सकें.

सम्बंधित खबर

Recent News