menu-icon
The Bharatvarsh News

'घर की महिलाओं की तारीफ क्यों नहीं करते'? फैंस के सवाल पर अमिताभ बच्चन ने दिया शानदार जवाब

अमिताभ अपने बेटे अभिषेक बच्चन की तारीफ खुलकर करते हैं, खासकर उनकी फिल्मों की रिलीज के दौरान. लेकिन हाल ही में एक यूजर ने उनसे सवाल पूछा. यूजर ने पूछा कि वह अपनी पत्नी जया बच्चन, बहू ऐश्वर्या राय बच्चन और बेटी श्वेता बच्चन नंदा की तारीफ सार्वजनिक रूप से क्यों नहीं करते. इस सवाल ने सबका ध्यान खींचा.

Calendar Last Updated : 24 June 2025, 11:41 AM IST
Share:

Amitabh Bachchan: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ अक्सर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं. अलग-अलग मुद्दे पर अपने विचारों को एक्स और फेसबुक के माध्यम से साझा करते रहते हैं. अमिताभ अपने बेटे अभिषेक बच्चन की तारीफ खुलकर करते हैं, खासकर उनकी फिल्मों की रिलीज के दौरान. लेकिन हाल ही में एक यूजर ने उनसे सवाल पूछा. यूजर ने पूछा कि वह अपनी पत्नी जया बच्चन, बहू ऐश्वर्या राय बच्चन और बेटी श्वेता बच्चन नंदा की तारीफ सार्वजनिक रूप से क्यों नहीं करते. इस सवाल ने सबका ध्यान खींचा.

अमिताभ ने इस सवाल का जवाब देने में देर नहीं की. सोमवार को उन्होंने फेसबुक पर अपने बंगले ‘जलसा’ के बाहर प्रशंसकों को हाथ हिलाते हुए तस्वीरें साझा कीं. एक यूजर ने लिखा कि आपको अपनी बेटी, बहू और पत्नी की भी तारीफ करनी चाहिए. अमिताभ ने जवाब दिय कि हां, मैं दिल से उनकी तारीफ करूंगा. सार्वजनिक रूप से नहीं. महिलाओं के प्रति सम्मान है. उनका यह जवाब शांत लेकिन प्रभावशाली था. इसने सोशल मीडिया पर तारीफ बटोरी.

फिल्मी दुनिया में पूरा परिवार

अमिताभ का जवाब उनके मूल्यों को दर्शाता है. उन्होंने साफ किया कि वह अपने परिवार की महिलाओं की तारीफ दिल से करते हैं. लेकिन वह इसे सार्वजनिक मंच पर जाहिर नहीं करते. उनके लिए यह महिलाओं के प्रति सम्मान का विषय है. इस जवाब ने उनके प्रशंसकों का दिल जीत लिया. कई लोगों ने उनकी इस सोच की सराहना की. अमिताभ का परिवार बॉलीवुड में सक्रिय है. अभिषेक बच्चन हाल ही में ‘हाउसफुल 5’ में दिखें थे. वहीं जया बच्चन को ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में देखा गया था. ऐश्वर्या ‘पोन्नियिन सेलवन’ भाग 1 और 2 नजर आईं थीं. 

सोशल मीडिया पर सक्रियता

अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों से जुड़े रहते हैं. वह अक्सर अपनी जिंदगी के पल साझा करते हैं. ‘जलसा’ के बाहर प्रशंसकों से मिलना उनकी पुरानी परंपरा है. वह हर रविवार अपने फैंस से मिलते हैं. उनकी पोस्ट्स में सादगी और गहराई झलकती है. वह सामाजिक मुद्दों पर भी खुलकर बोलते हैं. अमिताभ का यह जवाब उनके प्रशंसकों के लिए खास था. उनकी सादगी और समझदारी ने एक बार फिर लोगों का दिल जीता. सोशल मीडिया पर उनकी पोस्ट्स वायरल हो रही हैं. प्रशंसक उनकी इस सोच की तारीफ कर रहे हैं. अमिताभ का यह जवाब न सिर्फ उनके परिवार के प्रति प्यार दर्शाता है, बल्कि उनकी संस्कृति और मूल्यों को भी सामने लाता है. 

सम्बंधित खबर

Recent News