menu-icon
The Bharatvarsh News

मंडे टेस्ट में 'आर्टिकल 370' निकला दम, चौथे दिन बस इतना किया कलेक्शन

Article 370 Box Office Collection Day 4: 'आर्टिकल 370' की कहानी कश्मीर में सविधान के अनुच्छेद 370 और आतंकवाद के इर्द-गिर्द है. राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता डायरेक्टर आदित्य सुहास जंभाले द्वारा निर्देशित इस फिल्म में यामी गौतम अहम भूमिका में नजर आई हैं.

Calendar Last Updated : 01 March 2024, 08:58 PM IST
Share:

हाइलाइट्स

  • मंडे टेस्ट में 'आर्टिकल 370' निकला दम
  • चौथे दिन बस इतना किया कलेक्शन

Article 370 Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम की फिल्म 'आर्टिकल 370'  बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. फिल्म 23 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. मूवी को दर्शकों की तरफ से खूब प्यार मिल रहा है. वहीं अपने ओपनिंग डे पर भी फिल्म ने शानदार कमाई की थी. मूवी की रिलीज को लेकर भी फैंस के बीच काफी उत्साह देखा गया था. वहीं रिलीज से पहले पीएम मोदी ने भी इस फिल्म की खूब तारीफ की थी. जिसके बाद से लोगों के बीच 'आर्टिकल 370' को लेकर काफी चर्चा देखने को मिली थी. इस बीच फिल्म के मंडे टेस्ट का कलेक्शन भी सामने आ गया है. 

फिल्म ने चौथे दिन (मंडे टेस्ट) इतना किया कलेक्शन

'आर्टिकल 370' ने रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 6 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था. वहीं दूसरे दिन 9.50 करोड़, तीसरे दिन भी 9,50 करोड़ की कमाई की थी. अब सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, मंडे टेस्ट यानि छुटहे दिन फिल्म ने बस 3.25 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है.  इसी के साथ मूवी की कुल कलेक्शन 26.15 करोड़ रुपए हो गया है. 

फिल्म की स्टार कास्ट

'आर्टिकल 370' की कहानी कश्मीर में सविधान के अनुच्छेद 370 और आतंकवाद के इर्द-गिर्द है. राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता डायरेक्टर आदित्य सुहास जंभाले द्वारा निर्देशित इस फिल्म में यामी गौतम अहम भूमिका में नजर आई हैं. उन्होंने फिल्म में एक इंटेलिजेंस ऑफिसर का किरदार निभाया है.

वहीं अभिनेता अरुण गोविल, प्रियामणि, किरण करमरकर सहित कईं कलाकार भी अहम रोल में नजर आए हैं. फिल्म में अरुण गोविल ने प्रधानमंत्री मोदी का किरदार निभाया है. वहीं इस फिल्म को यामी गौतम के पति और उरी द सर्जिकल स्ट्राइक जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म के मेकर आदित्य धर ने प्रोड्यूस किया है.

सम्बंधित खबर

Recent News