Courtesy: X & Instagram/ @rakeshrok20 @kritisanon
मुंबई: रक्षाबंधन से पहले एक्ट्रेस कृति सेनन एक विज्ञापन को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है. बता दें, सोशल मीडिया पर सामने आए ऐड में कृति अपने डॉग को राखी बांधती नजर आ रही हैं. इस दौरान ऐड में उन्होंने ब्रालेट-स्टाइल ब्लाउज के साथ ड्रेप्ड स्कर्ट पहनी है, जिसके बाद से ही उनके इस लुक पर सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने आपत्ति जता रहे हैं. वहीं अब एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत ने भी इस ऐड को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है और उनके लुक पर सवाल उठाया है. कंगना ने क्या कहा चलिए जानते है.
कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ऐड का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए सवाल उठाया कि त्योहार के मौके पर ऐसे कपड़े पहनने की जरूरत आखिर क्यों पड़ी. उन्होंने अपने पोस्ट में कहा कि "महिलाओं के लिए यह एक शानदार समय है, हमारी अलमारियां तरह-तरह के कपड़ों से भरी हैं. आज की महिला एक वैश्विक महिला है. कॉकटेल ड्रेस से लेकर लहंगा चोली तक, जींस से लेकर साड़ी तक, बिकिनी से लेकर सलवार कमीज तक, आज हमारे पास इतने सारे ऑप्शंस मौजूद हैं, तो फिर आप अपने भाई को बिकिनी/अंडरगारमेंट्स में राखी क्यों बांधेंगी? आपके स्टाइलिंग के सारे ऑप्शंस कहां गए? हा हा, यह विज्ञापन जानबूझकर क्रीपी बनाया गया लगता है."

कृति सेनन के इस विज्ञापन को लेकर सोशल मीडिया पर भी तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. कुछ यूजर्स ने उनके आउटफिट को लेकर सवाल उठाए और कहा कि रक्षाबंधन जैसे ट्रडिशनल फेस्टिवल के ऐड में इंडियन ऑउटफिट्स को प्राथमिकता दी जा सकती थी. वहीं, कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने इस विवाद को दूसरे धार्मिक त्योहारों से जोड़ते हुए भी सवाल किए. हालांकि, विज्ञापन को लेकर सभी लोगों की राय एक जैसी नहीं है और सोशल मीडिया पर इसे लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं.
कृति की प्रोफेशनल लाइफ
वर्कफ्रंट की बात करें तो कृति सेनन हाल ही में फिल्म ‘कॉकटेल 2’ में नजर आई थी. फिल्म में उनके साथ शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिकाओं में थे. फिल्म में कृति के लुक और किरदार को लेकर भी काफी चर्चा हुई थी. वहीं अब रक्षाबंधन के मौके पर सामने आए इस विज्ञापन ने एक बार फिर त्योहारों से जुड़े विज्ञापनों में कपड़ों और खुद प्रेजेंट करने को लेकर बहस छेड़ दी है. अब देखना होगा कि इस विवाद पर कृति या विज्ञापन से जुड़ी कंपनी की ओर से कोई प्रतिक्रिया आती है या नहीं.