menu-icon
The Bharatvarsh News

Bollywood News: क्या ‘बवाल’ में कमाल कर पाएंगी जाह्नवी कपूर? पिछली सभी फ़िल्मों ने दर्शकों को किया मायूस, देखिए लिस्ट

Bollywood News: बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर की यदि बात की जाए तो इंस्टाग्राम पर जान्हवी को पसंद करने वाले लोगों की कमी नहीं है। इंस्टा पर 2 करोड़ लोग उन्हें पसंद करते है। वहीं अगर उनके फिल्मी कैरियर की बात की जाए तो अभिनेत्री के फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों में लोगों की भीड़ […]

Calendar Last Updated : 18 September 2023, 03:00 PM IST
Share:

Bollywood News: बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर की यदि बात की जाए तो इंस्टाग्राम पर जान्हवी को पसंद करने वाले लोगों की कमी नहीं है। इंस्टा पर 2 करोड़ लोग उन्हें पसंद करते है। वहीं अगर उनके फिल्मी कैरियर की बात की जाए तो अभिनेत्री के फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों में लोगों की भीड़ नहीं लगती है। हाल ये है कि अभी तक कोई भी फिल्म हिट नहीं हो पाई है। उनकी एक और फिल्म ‘बवाल’ जल्द ही ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। जिसके निर्देशक नितेश तिवारी हैं।उनके कैरियर की ये सातवीं फिेल्म है। जान्हवी की सिर्फ तीन मूवी सिनेमाघरों अब तक रिलीज हो पाई है। आइए जानते हैं उनकी पुरानी फिल्मों का हाल।

जान्हवी की फिल्म का हाल –

आपको बता दें कि जान्हवी ने फिल्म “धड़क” से अपने कैरियर की शुरूआत की जिसके निर्माता करण जौहर थे। “धड़क” की बात करें तो ये मराठी सुपरहिट फिल्म पर आधारित थी। जिसका नाम था”सैराठ”।उनके कैरियर की पहली फिल्म पूरी तरह फ्लॉप रही। अभिनेत्री के कैरियर पर सवाल खड़ा हो गया। “धड़क” में अभिनय के बाद किसी ने भी उन्हें तुरंत फिल्म देने से इनकार कर दिया था।

गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल का हाल

इस फिल्म में जान्हवी भारतीय वायुसेना के पायलट गुंजन सक्सेना का किरदार निभाते नजर आई थी। इस किरदार में लोगों ने उन्हें खुब पसंद किया। यह फिल्म भी ओटीटी पर रिलीज हुई थी। इसके बजट की बात करें तो इस फिल्म का बजट 40 करोड़ था। वहीं इससे अच्छी कमाई होते नजर नहीं आई। निर्देशक शरण शर्मा की फिल्म गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल ने भी अभिनेत्री को सुपरहिट नहीं होने दिया।

फिल्म घोस्ट स्टोरीज का हाल

जानकारी दें कि फिल्म”धड़क”आने के दो साल बाद ओटीटी पर फिल्म “घोस्ट स्टोरीज” रिलीज हुई। इस फिल्म के निर्देशक जोया अख्तर ने जान्हवी को एक नर्स की भूमिका निभाने का रोल दिया था। अभिनेत्री इस फिल्म में एक बूढ़ी औरत का देख भाल करते नजर आई। दर्शकों को ये कहानी बेहद पसंद आई। इस फिल्म के बाद अभिनेत्री का कैरियर फिर से पटरी पर आता नजर आया।

सम्बंधित खबर

Recent News