menu-icon
The Bharatvarsh News

धुरंधर 2 में CBFC ने काटे खून-खराबे के सीन! फिल्म को मिला A सर्टिफिकेट, 6 मिनट छोटी हुई फिल्म

CBFC ने 21 प्रमुख संशोधनों में से 4 का सुझाव दिया, जिनमें से सभी में बहुत ज्यादा हिंसा के सीन शामिल थे. इनमें 'आंख फोड़ना', 'सिर काटना और लात मारना', 'सीमेंट के ब्लॉक से सिर पर मारना' और 'हथौड़े से सिर पर मारना' जैसे दृश्यों को कम करना शामिल है.

Calendar Last Updated : 18 March 2026, 11:40 AM IST
Share:

नई दिल्ली: फैंस को जिस पल का बेसब्री से इंतजार था, वो आ चुका है.  आदित्य धर की  फिल्म 'धुरंधर 2' , जिसमें रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल और आर माधवन जैसे शानदार कलाकार हैं, कल देशभर में रिलीज होने जा रही है. रिलीज होने से पहले आज से इसके पेड प्रीव्यू होंगे.

इसी बीच फिल्म की सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) की रिपोर्ट ऑनलाइन सामने आई है, जिसमें कई संपादन, दृश्यों की कटौती और बदलाव का खुलासा हुआ है, जिससे घरेलू रिलीज के लिए इसकी अवधि कम हो गई है.

मुख संशोधन और कटौती

प्रमाणन रिपोर्ट के अनुसार, CBFC ने 21 प्रमुख संशोधनों में से 4 का सुझाव दिया, जिनमें से सभी में बहुत ज्यादा हिंसा के सीन शामिल थे. इनमें 'आंख फोड़ना', 'सिर काटना और लात मारना', 'सीमेंट के ब्लॉक से सिर पर मारना' और 'हथौड़े से सिर पर मारना' जैसे दृश्यों को कम करना शामिल है.

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि उपशीर्षकों में नोटबंदी की तारीखों को ठीक कर दिया गया है, और इनफॉर्मेशनल टेक्स में 'लाहोर' को 'दिल्ली' से बदल दिया गया है. फिल्म निर्माताओं ने फिल्म में प्रधानमंत्री के संदर्भों और समाचार फुटेज का उपयोग करने के लिए सीबीएफसी को एक आधिकारिक अनुमति पत्र प्रस्तुत किया.

फिल्म को ए रेटिंग मिली

प्रमाणन संबंधी जानकारी के अनुसार, फिल्म को 'ए' रेटिंग मिली है और भारत में इसकी अंतिम अवधि 3 घंटे 49 मिनट और 36 सेकंड है. सीबीएफसी को प्रस्तुत किया गया वर्जन लगभग 3 घंटे 51 मिनट का था जिसमें अब कटौती की जा चुकी है. बोर्ड द्वारा लगभग 1.3 मिनट की अतिरिक्त कटौती के बाद, घरेलू वर्जन अब विदेशी वर्जन (लगभग 3 घंटे 55 मिनट) से 6 मिनट से ज्यादा छोटा हो गया है.

धुरंधर 2 के लिए उत्साहित हैं फैंस

कल धुरंधर 2 रिलीज हो जाएगी. फैंस को फिल्म का बेसब्री से इंतजार था. फिल्म का पहला पार्ट फैंस को खूब पसंद आया था. बता दें फिल्म के दूसरा पार्ट का ट्रेलर 7 मार्च को रिलीज़ हुए था. जिसमें रणवीर सिंह बेहद खतरनाक और खूंखार अवतार में बदला लेने के लिए बेताब नजर आ रहे हैं. 

इसमें जसकिरत और हमजा के रूप में उनकी दोहरी भूमिकाओं को बखूबी दर्शाया गया है. अब फैंस ये जानने के लिए उत्सुक हैं कि हमजा आखिर क्यों और किस बात का बदला लेना चाहता है.

सम्बंधित खबर

Recent News