menu-icon
The Bharatvarsh News

'फिलहाल कोई प्लान नहीं...' धुरंधर 3 की अफवाहों पर मुकेश छाबड़ा ने लगाया ब्रेक, 500 करोड़ क्लब में धमाकेदार एंट्री

19 मार्च को सिनेमाघरों मे रिलीज हुई फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है. इसी बीच फिल्म के कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने धुरंधर 3 की अफवाहों पर अपनी चुप्पी तोड़ी.

Calendar Last Updated : 24 March 2026, 01:06 PM IST
Share:

नई दिल्ली: 19 मार्च को सिनेमाघरों मे रिलीज हुई फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है. रिलीज के कुछ ही दिनों में इस फिल्म ने भारत में 500 करोड़ रुपये कमाने का आंकड़ा पार कर लिया है, जिससे दर्शकों के बीच इसका क्रेज साफ दिखाई दे रहा है. जबरदस्त सफलता के बीच अब इसके तीसरे पार्ट को लेकर चर्चाएं भी तेज हो गई हैं.

फिल्म की इस सफलता के साथ ही इसके भविष्य को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं. खासतौर पर तीसरे भाग को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर चल रहा था. इसी बीच फिल्म के कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने सामने आकर इन सभी खबरों पर स्थिति स्पष्ट की है.

तीसरे पार्ट पर क्या बोले मुकेश छाबड़ा

धुरंधर फिल्म के कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में धुरंधर 3 की रिलीज को लेकर चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने इस अफवाहों को खारिज कर दिया और जनता से इन अफवाहों पर ध्यान ने देने की अपील की है. उन्होंने साफ कहा कि फिलहाल धुरंधर फ्रेंचाइजी के तीसरे पार्ट को लेकर कोई योजना नहीं है.

उनके अनुसार, 'ऐसा कुछ भी नहीं होने वाला है. बहुत सारी अफवाहें चल रही हैं.' उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोई अफवाह फैलता है, तो वह खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के जरिए उसे स्पष्ट करेंगे.

बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई

फिल्म का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन रिकॉर्डतोड़ रहा है. फिल्म लगातार बॉक्स ऑफिस पर बहुत ही मजबूती के साथ प्रदर्शन कर रही है. पहले सोमवार को फिल्म ने करीब 65 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे इसका कुल घरेलू कलेक्शन 519.12 करोड़ रुपये तक पहुंच गया.

इसके साथ ही फिल्म सबसे कम दिनों में ही 500 करोड़ रूपये (वर्ल्डवाइड) कमाने वाली भारतीय फिल्म बन चुकी है. वहीं, दुनियाभर में फिल्म का कुल कलेक्शन 829.76 करोड़ रुपये हो चुका है. 

अलग-अलग भाषाओं में प्रदर्शन

फिल्म ने हिंदी के साथ-साथ अन्य भाषाओं में भी अच्छा प्रदर्शन किया है. हिंदी वर्जन ने पहले सोमवार को लगभग 60 करोड़ रुपये कमाए. वहीं तेलुगु वर्जन से 3.50 करोड़ रुपये की कमाई हुई, जबकि तमिल, कन्नड़ और मलयालम संस्करणों का योगदान अपेक्षाकृत कम रहा.

सम्बंधित खबर

Recent News