menu-icon
The Bharatvarsh News

बॉक्स ऑफिस पर छाई 'ईगल', रजनीकांत की 'लाल सलाम' को पछाड़ा, दूसरे दिन किया इतना कलेक्शन

Eagle Box Office Collection Day 2: सैकनिल्क की रिपोर्ट की माने तो फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 6.2 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया. इस बीच फिल्म के दूसरे दिन की भी कमाई सामने आ गई है. जिसके अनुसार 'ईगल' ने अब तक 2.52 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है.

Calendar Last Updated : 10 February 2024, 08:00 PM IST
Share:

हाइलाइट्स

  • बॉक्स ऑफिस पर छाई 'ईगल', रजनीकांत की 'लाल सलाम' को पछाड़ा
  • दूसरे दिन किया इतना कलेक्शन

Eagle Box Office Collection Day 2: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार अभिनेता रवि तेजा की फिल्म 'ईगल' 9 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. मूवी को लेकर दर्शक काफी समय से इंतजार कर रहे थे. वहीं फैंस की तरफ से फिल्म को खूब प्यार मिल रहा है. बता दें, कि यह मूवी महेश बाबू की गुंटूर कारम के साथ रिलीज होने वाली थी लेकिन किसी कारण इसकी रिलीज डेट टल गई. अब 'ईगल' रजनीकांत की फिल्म 'लाल सलाम' के साथ थिएटर्स में रिलीज हुई है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कारोबार कर रही है.  

सैकनिल्क की रिपोर्ट की माने तो फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 6.2 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया. इस बीच फिल्म के दूसरे दिन की भी कमाई सामने आ गई है. जिसके अनुसार 'ईगल' ने अब तक 2.52 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है. वीकेंड के बावजूद ये कमाई कुछ खास नहीं है लेकिन सुपरस्टार अभिनेता रजनीकांत की फिल्म 'लाल सलाम' की कमाई से बेहतर है. इन आकड़ों को देखें तो 'ईगल' ने रिलीज के दो दिनों में कुल 8.72 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है. 

'लाल सलाम' को दी मात 

'ईगल' केवल तेलूगू और हिंदी भाषा में ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. वहीं 'लाल सलाम' तमिल, तेलुगू, हिंदी, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज हुई है. इसके बाद भी 'ईगल'  'लाल सलाम' को बॉक्स ऑफिस पर मात दे रही है. 

क्या है फिल्म की कहानी?

कार्तिक गट्टमनेनी के निर्देशन और पीपल मीडिया फैक्ट्री के बैनर तले बनी फिल्म 'ईगल' में रवि तेजा मुख्य किरदार में हैं. इसके अलावा काव्या थापर, अनुपमा परमेश्वरन, विनय राय, नवदीप और मधु भी अहम भूमिका में नजर आए हैं. फिल्म की स्टोरी एक कॉन्ट्रैक्ट किलर सहदेव वर्मा (रवि तेजा) के इर्द-गिर्द है, जो दुनिया से गैर-कानूनी हथियारों को खत्म करने के मिशन पर निकलता है.

फिल्म 'लाल सलाम' के बारे में

फिल्म 'लाल सलाम' की बात करें तो ये एक स्पोर्ट्स ड्रामा मूवी है. जिसे ऐश्वर्या, रजनीकांत ने निर्देशित किया है. फिल्म में विष्णु विशाल और विक्रांत अहम भूमिका में हैं. वहीं रजनीकांत कैमियो में नजर आए हैं.

सम्बंधित खबर

Recent News