menu-icon
The Bharatvarsh News

फैंस के लिए वापस आ धमाल का डोज! रोहित शेट्टी के बर्थडे पर गोलमाल 5 अनाउंस, अक्षय कुमार की हुई एंट्री

करीब दो दशकों से दर्शकों को हंसी से लोटपोट करने वाली लोकप्रिय कॉमेडी फिल्म गोलमाल अब एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौटने जा रही है. निर्देशक रोहित शेट्टी ने अपने जन्मदिन के मौके पर गोलमाल 5 की घोषणा कर दी है.

Calendar Last Updated : 15 March 2026, 10:40 AM IST
Share:

नई दिल्ली: करीब दो दशकों से दर्शकों को हंसी से लोटपोट करने वाली लोकप्रिय कॉमेडी फिल्म अब एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौटने जा रही है. निर्देशक रोहित शेट्टी ने अपने जन्मदिन के मौके पर गोलमाल 5 की घोषणा कर दी है. इस बार फिल्म को लेकर खास चर्चा इसलिए भी है क्योंकि इसमें अक्षय कुमार की नई एंट्री हुई है और साथ ही शर्मन जोशी भी लंबे समय बाद फ्रेंचाइजी में वापसी कर रहे हैं.

रोहित शेट्टी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए इसका ऐलान किया. रोहित शेट्टी ने बताया कि ‘गोलमाल’ उनके करियर की सबसे खास फिल्मों में से एक रही है. करीब 20 साल पहले आई पहली फिल्म ने उनकी जिंदगी बदल दी थी और यह सब दर्शकों के प्यार की वजह से संभव हो पाया. अब उनकी पूरी टीम एक बार फिर नई ऊर्जा के साथ इस फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म की शूटिंग शुरू करने जा रही है.

घोषणा वीडियो में दिखा मजेदार माहौल

प्रोमो वीडियो में फ्रेंचाइजी के पुराने चेहरे एक साथ नजर आते हैं. इसमें अजय देवगन, अरशद वारसी, श्रेयस तलपड़े, कुणाल खेमू और तुषार कपूर शरमन जोशी की वापसी का जश्न मनाते दिखाई देते हैं. इसी दौरान अक्षय कुमार के अचानक टीम में शामिल होने से सभी हैरान रह गए. 

अक्षय कुमार की एंट्री पर मजाक

वीडियो में अक्षय कुमार का लुक भी काफी अलग नजर आता है. वह गंजे अवतार में काले कुर्ता-पायजामा और सनग्लासेस के साथ दिखाई देते हैं. इस मौके पर अजय देवगन मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि कोई भी कलाकार किसी सफल फ्रेंचाइजी को छोड़ना नहीं चाहता.

अक्षय ने जताई खुशी

अक्षय कुमार ने भी सोशल मीडिया पर अपनी खुशी साझा की. उन्होंने रोहित शेट्टी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि इस मजेदार परिवार का हिस्सा बनकर वह बेहद उत्साहित और खुश हैं और अब दर्शकों के लिए असली धमाल शुरू होने वाला है.

दो दशक पुरानी सफल फ्रेंचाइजी

गोलमाल सीरीज की शुरुआत 2006 में गोलमाल: फन अनलिमिटेड से हुई थी. इस फिल्म में अजय देवगन, शरमन जोशी, अरशद वारसी और तुषार कपूर मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे. इसके साथ ही परेश रावल और रिमी सेन भी अहम किरदारों में थे.

सम्बंधित खबर

Recent News