menu-icon
The Bharatvarsh News

बॉयफ्रेंड शिखर पहारिया के साथ लंदन में घूम रहीं जान्हवी कपूर, हाथ पकड़ कर सैर करती आईं नजर

जान्हवी और शिखर का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है. इस वीडियो में दोनों लंदन की सड़कों पर हाथ में हाथ डाले घूमते नजर आ रहे हैं. उनके साथ जान्हवी की बहन खुशी कपूर भी दिख रही हैं.

Calendar Last Updated : 20 June 2025, 02:49 PM IST
Share:

Janhvi Kapoor-Shikhar Pahariya: बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया एक बार फिर सुर्खियों में है. दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, लेकिन उन्होंने कभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की. हाल ही में लंदन से उनका एक रोमांटिक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. 

जान्हवी और शिखर का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है. इस वीडियो में दोनों लंदन की सड़कों पर हाथ में हाथ डाले घूमते नजर आ रहे हैं. उनके साथ जान्हवी की बहन खुशी कपूर भी दिख रही हैं. वीडियो में दोनों का खुशहाल और रोमांटिक अंदाज फैंस का दिल जीत रहा है.  

कैजुअल और स्टाइलिश लुक

वीडियो में जान्हवी और शिखर का स्टाइल सादगी भरा है. जान्हवी ने ऑफ-शोल्डर ब्लैक टॉप और कार्गो पैंट पहनी है. शिखर ने टी-शर्ट और पैंट में कैजुअल लुक चुना है. खुशी कपूर भी व्हाइट टॉप और पैंट में नजर आईं. उनका यह लुक युवा और ट्रेंडी है, जो फैंस को खूब पसंद आ रहा है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया. फिल्मफेयर ने भी इसे शेयर किया है. फैंस ने कमेंट्स में दोनों की तारीफ की. एक यूजर ने लिखा, "बेस्ट कपल!" दूसरे ने कहा, "कितने प्यारे लग रहे हैं दोनों." यह वीडियो उनके रिश्ते की मजबूती का सबूत दे रहा है.  

जान्हवी का रिश्ता और चर्चाएं

जान्हवी और शिखर की जोड़ी कई दिनों से चर्चे में है. कई सारे फोटो और वीडियो उनके वायरल होते रहे हैं, जो उनके रिश्ते की पुष्टि करती है. हालांकि, दोनों ने हमेशा अपनी निजी जिंदगी को निजी रखने की कोशिश की है. यह वीडियो उनके प्यार की एक और झलक देता है. जान्हवी कपूर इन दिनों अपने करियर में व्यस्त हैं. उनकी हालिया फिल्म 'देवरा: पार्ट 1' में जूनियर एनटीआर के साथ उनकी केमिस्ट्री को सराहा गया. जान्हवी जल्द ही अपनी नई फिल्म 'परम सुंदरी' में नजर आएंगीं. यह फिल्म अजय देवगन की 'सन ऑफ सरदार 2' से बॉक्स ऑफिस पर टकराएगी. इसके अलावा, उनकी फिल्म 'होमबाउंड' ने कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में खूब वाहवाही बटोरी है.

सम्बंधित खबर

Recent News