menu-icon
The Bharatvarsh News

Kapil Sharma-Sunil Grover: कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के रीयूनियन पर फैंस बोले - 'करण अर्जुन को साथ देख अच्छा लगा..'

Kapil Sharma-Sunil Grover: कॉमेडियन कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं. इन तस्वीरों में दोनों को साथ देख कर उनके फैंस काफी खुश हैं.

Calendar Last Updated : 07 December 2023, 07:20 PM IST
Share:

Kapil Sharma-Sunil Grover Reunion: कुछ सालों पहले कॉमेडियन कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की लड़ाई काफी सुर्ख़ियों में रही थी. दोनों एक साथ कपिल के कॉमेडी शो में काम करते थे. लेकिन इस झगडे के बाद सुनील ने कपिल का शो छोड़ दिया था. जिसके बाद इन दोनों की लड़ाई से फैंस काफी दुखी हो गए थे. लेकिन इसी बीच अब कपिल और सुनील की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं. इन तस्वीरों में दोनों साथ में जमकर मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं.

नेटफ्लिक्स पर एकसाथ नजर आएंगे दोनों कॉमेडी के बादशाह 

काफी लम्बे समय के बाद कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर ने अपनी लड़ाई भूलकर अब हाथ मिला लिया है. वहीं दोनों एक साथ नेटफ्लिक्स के एक नए कॉमेडी शो में नजर आने वाले हैं. बता दें कि फैंस बड़ी बेसब्री से दोनों कॉमेडियन को एक साथ देखने के लिए बेताब थे. कपिल शर्मा के शो में भी सुनील ग्रोवर के किरदार को काफी पसंद किया जाता था. 

अर्चना पूरण सिंह ने शेयर की तस्वीरें 

कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए अर्चना पूरण सिंह ने  ने लिखा, "कि चलते रहेंगे हमसफर, डगर कभी अलग पकड़कर, कभी हाथ में हाथ एक साथ यूं ही देखने कि कितनी मोहब्बत थी तुम में और कितना साथ निभाया हमने भी". इस तस्वीरों में कपिल शर्मा की पत्नी गिन्नी और टीम के अन्य सदस्य भी नजर आ रहे हैं.  ये पार्टी नेटफ्लिक्स की तरफ से आयोजित की गयी थी. बहरहाल, दोनों को साथ देख कर फैंस ख़ुशी से झूम उठे हैं. अर्चना के पोस्ट करते ही फैंस ने कमैंट्स करके अपनी ख़ुशी का इज़हार किया। एक यूजर ने लिखा कि कारण अर्जुन को साथ देख कर अच्छा लगा. 

सम्बंधित खबर

Recent News