menu-icon
The Bharatvarsh News

Parineeti Raghav wedding: आज 2.30 बजे राघव चड्ढा बारात लेकर पहुंचेंगे,परि का होगा दीदार

Parineeti Raghav wedding: परिणीति चोपड़ा एवं राघव चड्ढा आज सात जन्मों के लिए एक-दूसरे के होने वाले हैं. वहीं परिजनों एवं करीबियों की मौजूदगी में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. उदयपुर का होटल लीला व ताज पैलेस इस विवाह का साक्षी बनने वाला है. जबकि इस शादी में पंजाबी राजनीति से लेकर बॉलीवुड […]

Calendar Last Updated : 24 September 2023, 01:21 PM IST
Share:

Parineeti Raghav wedding: परिणीति चोपड़ा एवं राघव चड्ढा आज सात जन्मों के लिए एक-दूसरे के होने वाले हैं. वहीं परिजनों एवं करीबियों की मौजूदगी में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. उदयपुर का होटल लीला व ताज पैलेस इस विवाह का साक्षी बनने वाला है. जबकि इस शादी में पंजाबी राजनीति से लेकर बॉलीवुड जगत के महान हस्तियों का तांता लगा हुआ है. इतना ही नहीं होटल में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम है. शादी में आए मेहमानों के मोबाइल पर स्टीकर लगाए गए हैं. जिससे कि तस्वीरें न ली जाए.

मनीष मल्होत्रा होंगे शामिल

बॉलीवुड की विभिन्न हसीनाओं की तरह ही परिणीति चोपड़ा ने मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया गया वेडिंग जोड़ा शादी के लिए चुना है. इस बीच डिजाइनर परिणीति-राघव की शादी में उपस्थित होने के लिए मुंबई से उदयपुर रवाना हो चुके हैं.

संगीत सेरेमनी की तस्वीरें

परिणीति चोपड़ा व राघव चड्ढा की संगीत सेरेमनी बीते दिन हुई. वहीं फैंस जोड़े के वेडिंग फंक्शन्स से जुड़ी तस्वीरों को देखने के लिए परेशान थे. संगीत फंक्शन से जुड़ी अब तस्वीरें वायरल हो गई हैं. इसमें देखा जा रहा है कि अभिनेत्री सिल्वर कलर के लहंगे और राघव चड्ढा ऑल ब्लैक अटायर में पहने हैं.

शादी की पूरी सूची

बता दें कि परिणीति चोपड़ा की चूड़ा सेरेमनी होगी, दूसरे तरफ राघव के सिर पर सेहरा बंधेगा.जबकि दोपहर 2:30 बजे राघव बारात लेकर परिणीति के पास पहुंच जाएंगे. वहीं 3:30 बजे जयमाला होने की बात सामने आ रही है.

संगीत सेरेमनी 90 की थीम से पूरी हुई

परिणीति चोपड़ा व राघव चड्ढा संगीत सेरेमनी 23 सितंबर को हो चुकी है, संगीत फंक्शन में मशहूर पंजाबी सिंगर नवराज हंस ने अपना जलवा बिखेरा है. जबकि 90 के दशक की थीम पर बेस्ड इस फंक्शन में दूल्हा-दुल्हन सहित परिवार के लोग झूमते नजर आए.

सम्बंधित खबर

Recent News