menu-icon
The Bharatvarsh News

रणवीर सिंह की धुआंधर वापसी! धुरंधर 2 का टीजर आउट, फैंस की थम गई सांसें

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज का दमदार टीजर रिलीज़ हो गया है. टीजर में एक्टर का इंटेंस और पावरफुल लुक दिखाया गया है. इस 1 मिनट 12 सेकंड के टीजर ने दर्शकों को हैरान कर दिया है.

Calendar Last Updated : 03 February 2026, 04:25 PM IST
Share:

मुंबई: मंगलवार को फिल्म जगत में एक बार फिर हलचल मच गयी. मूवी लर्वस के लिए यह साल शुरू से अच्छा रहा है. Border 2 के करोड़ों कमाने के बाद फैंस का बॉलीवुड़ पर विश्वास बढ़ता दिख रहा है. धुरंधर ने पिछले साल और इस साल की शुरूआत में दमदार कमाई कर लोगों के दिल पर राज कर लिया है. अब इसके सेकेंड पार्ट के टीजर ने लोगों ने सांसे रोक दी. जसकरीत सिंह की कहानी देखने के लिए फैंस बेताब दिख रहे हैं.

₹1000 करोड़ की पहली फिल्म

धुरंधर: द रिवेंज का जबरदस्त टीजर रिलीज हो गया है. रणवीर सिंह का इंटेंस और पावरफुल लुक फैंस के दिलों पर कब्जा कर रहा है. पहले पार्ट ने ₹1000 करोड़ से ज्यादा कमाकर इतिहास रच दिया था. अब रणवीर सिंह रिवेंज मोड में वापस आकर एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर राज करने के लिए तैयार हैं. धुरंधर का पहला पार्ट 5 दिसंबर 2025 को रिलीज़ हुआ था, जिसमें रणवीर सिंह ने हमजा अली मजारी का किरदार निभाया था. लंबे बाल, काला कोट, बारिश से भीगा चेहरा और आंखों में जबरदस्त गुस्सा. यह लुक KGF और पुष्पा जैसी फिलमों के मास हीरोज को कड़ी टक्कर दे रहा है.

रणवीर सिंह छोटे बालों वाले लुक में दिखे

टीजर की शुरुआत भारी बारिश और लाल बत्तियों से होती है, जहा रणवीर सिंह खड़े हैं और बैकग्राउंड में जबरदस्त बीट्स बज रही हैं. टीजर में एक्शन सीक्वेंस की हाई-वोल्टेज झलकियां हैं, जिसमें गोलियों की बौछार, पीछा करना और ज़बरदस्त लड़ाई शामिल है. यह एक स्पाई-एक्शन थ्रिलर का नेक्स्ट लेवल लग रहा है. रणवीर सिंह का यह अवतार एक बार फिर साबित करता है कि वह किसी भी किरदार में पूरी तरह से डूब सकते हैं. यह फ़िल्म 19 मार्च 2026 को दुनिया भर में रिलीज़ होगी. हमजा का पावर लेवल पहले से कहीं ज्यादा है.

जसकीरत सिंह रंगी से हमजा अली मजारी में ट्रांसफॉर्मेशन

टीजर में रणवीर सिंह का जसकीरत सिंह रंगी से हमजा अली मजारी में ट्रांसफॉर्मेशन दिखाया गया है. शुरुआत में जसकिरत का लुक, छोटे बाल, भूरी आंखें और हाथ में बंदूक के साथ काफी डरावना लगता है. फिर वह धीरे-धीरे हमजा में बदल जाता है, लंबे बाल और लाल बैकग्राउंड के साथ बारिश में भीगा हुआ. यह बदलाव बताता है कि हमजा का पावर लेवल अब पहले से कहीं ज्यादा है. वह बदला लेने पर तुला हुआ है और एक जासूस के तौर पर पाकिस्तान के लियारी इलाके में घुसपैठ कर रहा है.

टीजर में अर्जुन रामपाल और संजय दत्त की झलकियां

टीजर एक्शन, थ्रिल और सस्पेंस से भरपूर है. इसमें हाई-वोल्टेज फाइट्स, बंदूक की लड़ाई और दमदार डायलॉग हैं. तेज़ बैकग्राउंड म्यूज़िक और बारिश की आवाज़ कहानी के डार्क टोन को और बढ़ाती है. रणवीर सिंह का किरदार पहले से कहीं ज़्यादा आक्रामक, हिंसक और शक्तिशाली लग रहा है. टीज़र में अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर. माधवन की झलकियां भी हैं, जिससे पता चलता है कि इस बार विलेन और सपोर्टिंग किरदारों की भी अहम भूमिकाएं होंगी.

सम्बंधित खबर

Recent News