menu-icon
The Bharatvarsh News

Tiger 3 के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर Salman Khan का पहला रिएक्शन, जानें फिल्म के हिट पर क्या बोले अभिनेता?

Tiger 3: फिल्म को डायरेक्टर मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित किया गया है. मूवी तीन भाषाओं हिन्दी, तेलगु और तमिल में उपलब्ध है और तीनों ही भाषा में फिल्म शानदार प्रदर्शन कर रही है.

Calendar Last Updated : 21 November 2023, 03:36 PM IST
Share:

हाइलाइट्स

  • टाइगर 3 को लेकर सलमान खान का पहला रिएक्शन
  • फिल्म के हिट पर दिया ये बयान

Tiger 3: बॉलीवुड के सुपरस्टार अभिनेता सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 दिवाली के दिन यानि 12 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की गई. मूवी को लेकर दर्शकों के बीच अलग उत्साह देखा जा रहा है. बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने वर्ल्डवाइड 400 करोड़ रुपए का शानदार कलेक्शन कर लिया है. जिसके साथ टाइगर 3 हिन्दी सिनेमा के इतिहास में अब तक की सबसे  बड़ी दिवाली हिट बनने जा रही है. इस बीच फिल्म की सफलता को लेकर अभिनेता सलमान खान ने बयान दिया है.

सलमान ने क्या कहा?

टाइगर 3 की सफलता को लेकर सलमान खान ने कहा कि  टाइगर की अब तक 3 फिल्में आ चुकी हैं, जिसमें सफलता की स्टोरीयों  को दिखाया गया है. टाइगर  फ्रेंचाइजी मेरे दिल में बसती है और मुझे इस बात कि खुशी है कि हमारी फिल्म ने फैंस के दिलों में अपनी जगह बनाई है.  इस दौरान अभिनेता ने कहा कि टाइगर फ्रेंचाइजी मेरे सबसे फेवरेट ब्रांडो में से एक है और मुझे विश्वास है कि ये हमेशा मेरी फिल्मोग्राफी को चमकदार बनाए रखेगा. 

पता नहीं था कि फिल्म का सीक्वल भी बनेगा: सलमान खान 

सलमान ने आगे कहा कि जब वे पहली टाइगर कर रहे थे तब उन्हें नहीं पता था कि इसका सीक्वल भी बनेगा. लेकिन अब हमारे पास टाइगर की तीन फिल्में है. अब ये 2012 से दुनियाभर के दर्शकों का मनोरजंन करने वाली अपनी फ्रेंचाइजी है. किसी भी फिल्म या फ्रेंचाइजी की सफलता का प्रमाण उसकी लिखी सफलता की कहानी में होता है. 

उन्होंने आगे कहा कि- 'मुझे लगता है कि टाइगर फ्रैंचाइज़ी ने दर्शकों को एक ऐसा देसी जासूस दिया है, जैसा किसी और ने नहीं दिया है, जिस पर लोगों ने खूब प्यार बरसाया है। मैंने टाइगर को जिया है और मैं अपनी फिल्मों के प्रति दर्शकों के प्यार के लिए उन्हें धन्यवाद देता हूं. 

तीनों भाषा में धूम मचा रही टाइगर 3 

टाइगर 3 में अभिनेता सलमान खान के साथ अभिनेत्री कैटरीना कैफ भी नजर आई हैं. वहीं विलेन की भूमिका में एक्टर इमरान हाशमी भी दिखाई दिए हैं. फिल्म को डायरेक्टर मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित किया गया है. मूवी  तीन भाषाओं हिन्दी, तेलगु और तमिल में उपलब्ध है और तीनों ही भाषा में फिल्म शानदार प्रदर्शन कर रही है.

सम्बंधित खबर

Recent News