menu-icon
The Bharatvarsh News

नोरा फतेही-संजय दत्त गाने पर मचा बवाल! आलोचनाओं के बाद KD: The Devil का 'सरके चुनर' हिंदी वर्जन डिलीट

फिल्म KD: The Devil के चर्चित गाने ‘सरके चुनर तेरी सरके’ का हिंदी वर्जन विवादों में घिरने के बाद हटा दिया गया है. इस गाने में नोरा फतेही और संजय दत्त नजर आए थे, और इसके बोल व प्रस्तुति को लेकर कड़ा विरोध किया जा रहा है. 

Calendar Last Updated : 17 March 2026, 02:57 PM IST
Share:

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर बढ़ते विरोध के बीच फिल्म इंडस्ट्री को एक बार फिर कंटेंट को लेकर सवालों का सामना करना पड़ा है. फिल्म KD: The Devil के चर्चित गाने ‘सरके चुनर तेरी सरके’ का हिंदी वर्जन विवादों में घिरने के बाद हटा दिया गया है. इस गाने में नोरा फतेही और संजय दत्त नजर आए थे, और इसके बोल व प्रस्तुति को लेकर कड़ा विरोध किया जा रहा है. 

ये गाना 13 मार्च को प्रोमो के रूप में रिलीज हुआ और बाद में 14 मार्च को पूरा रिलीज किया गया था. हालांकि, आलोचनाओं के बाद निर्माताओं ने गाने के हिंदी संस्करण को हटा दिया है, जबकि कन्नड़, तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषाओं में इसके अन्य वर्जन अब भी उपलब्ध हैं. गाने को मांगली ने गाया है, इसके बोल रकीब आलम ने लिखे हैं और वहीं इसका संगीत अर्जुन जान्या ने दिया है.

गाने को लेकर बढ़ा विवाद

गाने के रिलीज होते ही दर्शकों की प्रतिक्रिया दो हिस्सों में बंट गई. एक तरफ कुछ लोगों ने नोरा फतेही के डांस की सराहना की, वहीं बड़ी संख्या में यूजर्स ने इसे अश्लील और आपत्तिजनक बताते हुए इसकी आलोचना की. सोशल मीडिया पर गाने के पिक्चराइजेशन और इसके बोल को लेकर तीखी बहस छिड़ गई.

CBFC में दर्ज हुई शिकायत

विवाद बढ़ने के बाद एक वकील ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) में औपचारिक शिकायत दर्ज कराया और गाने पर बैन लगाने की मांग की. शिकायत में कहा गया कि गाने के बोल और दृश्य सार्वजनिक शालीनता के खिलाफ हैं और नाबालिगों के लिए हानिकारक हो सकते हैं. इस मामले की जानकारी सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को भी दी गई है.

कानूनी पहलुओं पर उठे सवाल

शिकायतकर्ता ने दावा किया कि इस गाने पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 294, यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 के तहत कार्यवाही की जा सकती है. साथ ही दिल्ली पुलिस की साइबर सेल में भी इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई गई है.

इंटरनेट पर हो रही आलोचना

वीडियो में दिखाए गए डांस और गाने के बोल को लेकर कई यूजर्स ने गाने की कड़ी आलोचना की है. कुछ ने तो इसे 'अत्यधिक अश्लील' गाना  बताया, तो वहीं कुछ ने सेंसर सिस्टम की भूमिका पर सवाल उठाए. खासकर युवाओं और बच्चों पर इसके प्रभाव को लेकर चिंता जताई गई.

सम्बंधित खबर

Recent News