menu-icon
The Bharatvarsh News

Tejas Box Office Collection Day 1: जानें कंगना रनौत की मूवी का हाल, ओपनिंग डे कलेक्शन

Tejas Box Office Collection Day 1: अभिनेत्री कंगना रनौत की मूवी तेजस सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. वहीं इस मूवी में कंगना ने एक एयरफोर्स ऑफिसर का रोल अदा किया है. इतना ही नहीं इस फिल्म को लेकर अधिक माहौल बना हुआ था. साथ ही कंगना भी जोरदार तरीके से इसका प्रमोशन करने में […]

Calendar Last Updated : 28 October 2023, 09:46 AM IST
Share:

Tejas Box Office Collection Day 1: अभिनेत्री कंगना रनौत की मूवी तेजस सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. वहीं इस मूवी में कंगना ने एक एयरफोर्स ऑफिसर का रोल अदा किया है. इतना ही नहीं इस फिल्म को लेकर अधिक माहौल बना हुआ था. साथ ही कंगना भी जोरदार तरीके से इसका प्रमोशन करने में लगी थी. जबकि तेजस का अधिक प्रमोशन करने के उपरांत भी यह मूवी अच्छे लेवल पर काम नहीं कर सकी.

फिल्म का हाल

तेजस को क्रिटिक के साथ- साथ आम व्यक्तियों ने भी इसके प्रति रूची नहीं दिखाई है. वहीं देखा गया कि, इसको देखने के लिए बहुत कम लोग ही सिनेमाघरों में पहुंचे है. साथ ही मूवी के पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आया है. जिसको देखकर अंदाजा किया जा सकता है कि, तेजस लोगों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी. एक्ट्रेस कंगना रनौत संग तेजस में विशाख नायर, आशीष विद्यार्थी, वरुण मित्रा,अंशुल चौहान ने अपना किरदार निभाया है.

पहले दिन का कलेक्शन

तेजस की बात की जाए तो, ये मूवी कुछ खासा कमाल नहीं दिखा पाई है. दरअसल मूवी से वीकेंड पर अच्छा कलेक्शन करने की उम्मीद की गई थी. जबकि मिली रिपोर्ट के अनुसार तेजस पहले दिन केवल 1.25 करोड़ का कलेक्शन ही कर पाई है. जो कि उम्मीद से कम है. जबकि फिल्म पहले दिन 2-3 करोड़ का कलेक्शन कर सकती थी. बता दें कि, कंगना रनौत की तेजस इंडिया में 1300 स्क्रीन्स पर रिलीज की गई है. इसके साथ ही बीते दिन मूवी की एडवांस बुकिंग भी बहुत कम देखी गई थी.

फ्लॉप दिख रही मूवी

तेजस से पहले भी अभिनेत्री कंगना रनौत की बॉलीवुड फिल्में धाकड़ एवं चंद्रमुखी 2 थीं. वहीं इन दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा नहीं कर पाई है. साथ ही इन दिनों कंगना की कोई मूवी धमाकेदार कमाई नहीं कर पा रही है.

सम्बंधित खबर

Recent News