menu-icon
The Bharatvarsh News

बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ी 'आर्टिकल 370' की रफ्तार, फिल्म ने आठवें दिन किया इतना कलेक्शन

Article 370 Box Office Collection Day 8: इस हफ्ते थिएटर्स में 'लापता लेडीज' और मानुषी छिल्लर और वरुण तेज की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'ऑपरेशन वैलेंटाइन' ने भी दस्तक दे दी है. जिसका सीधा असर 'आर्टिकल 370' की कमाई पर देखने को मिला है.

Calendar Last Updated : 01 March 2024, 09:05 PM IST
Share:

हाइलाइट्स

  • बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ी 'आर्टिकल 370' की रफ्तार,
  • फिल्म ने आठवें दिन किया इतना कलेक्शन

Article 370 Box Office Collection Day 8: बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम की फिल्म 'आर्टिकल 370' का  बॉक्स ऑफिस पर अभी भी प्रदर्शन जारी है. फिल्म ने 23 फरवरी को सिनेमाघर में दस्तक दी थी. मूवी को दर्शकों की तरफ से खूब प्यार मिल रहा है. वहीं इस हफ्ते थिएटर्स में 'लापता लेडीज' और मानुषी छिल्लर और वरुण तेज की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'ऑपरेशन वैलेंटाइन' ने भी दस्तक दे दी है. जिसका सीधा असर 'आर्टिकल 370' की कमाई पर देखने को मिला है.

बता दें, कि फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर शानदार कलेक्शन किया था. मूवी की रिलीज को लेकर भी फैंस के बीच काफी उत्साह देखा गया था. वहीं रिलीज से पहले पीएम मोदी ने भी इस फिल्म की खूब तारीफ की थी. जिसके बाद से लोगों के बीच 'आर्टिकल 370' को लेकर काफी चर्चा देखने को मिली थी. इस बीच फिल्म के 8वें दिन की भी कमाई सामने आ गई है. 

फिल्म ने 8वें दिन किया इतना कलेक्शन 

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार 'आर्टिकल 370' ने रिलीज के पहले दिन 5.9 करोड़ रुपए की शानदार ओपनिंग की थी. दूसरे दिन फिल्म ने 7.4 करोड़ रुपए, तीसरे दिन 9.6 करोड़, चौथ दिन 3.25 करोड़, पांचवे दिन 3.3 करोड़, छठे दिन 3.15 करोड़, और 7वें दिन दिन फिल्म ने 3 करोड़ रुपए की कमाई की. वहीं फिल्म के 8वें दिन के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 41 लाख रुपये का कलेक्शन ही किया है.  इस तरह से फिल्म ने अब तक कुल 36.01 करोड़ की कमाई कर ली है. 

फिल्म की स्टार कास्ट

'आर्टिकल 370' की कहानी कश्मीर में सविधान के अनुच्छेद 370 और आतंकवाद के इर्द-गिर्द है. राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता डायरेक्टर आदित्य सुहास जंभाले द्वारा निर्देशित इस फिल्म में यामी गौतम अहम भूमिका में नजर आई हैं. उन्होंने फिल्म में एक इंटेलिजेंस ऑफिसर का किरदार निभाया है. वहीं अभिनेता अरुण गोविल, प्रियामणि, किरण करमरकर सहित कईं कलाकार भी अहम रोल में नजर आए हैं. फिल्म में अरुण गोविल ने प्रधानमंत्री मोदी का किरदार निभाया है. वहीं इस फिल्म को यामी गौतम के पति और उरी द सर्जिकल स्ट्राइक जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म के मेकर आदित्य धर ने प्रोड्यूस किया है.

सम्बंधित खबर

Recent News