menu-icon
The Bharatvarsh News

Kamal Haasan Birthday: कमल हासन के नाम दर्ज है ये खास रिकार्ड, एक ही फिल्म में निभाए थे 10 किरदार

Kamal Haasan Birthday: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता कमल हासन का आज जन्मदिवस है. ऐसा शायद कोई होगा जो कमल हासन को नहीं जानता होगा. वे आय दिन लोगों के बीच चर्चा का विषय बने रहते हैं. कमल हासन एक एक्टर होने के साथ अच्छे संगीतकार भी हैं. वे डायरेक्टर, स्क्रिप्ट राइटर और प्रोड्यूसर भी हैं. […]

Calendar Last Updated : 07 November 2023, 03:06 PM IST
Share:

Kamal Haasan Birthday: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता कमल हासन का आज जन्मदिवस है. ऐसा शायद कोई होगा जो कमल हासन को नहीं जानता होगा. वे आय दिन लोगों के बीच चर्चा का विषय बने रहते हैं. कमल हासन एक एक्टर होने के साथ अच्छे संगीतकार भी हैं. वे डायरेक्टर, स्क्रिप्ट राइटर और प्रोड्यूसर भी हैं. अभिनेता ने आपने शानदार अभिनय से साउथ में ही नहीं हिन्दी सिनेमा में भी फैंस के दिलों पर राज किया है.

हासन ने इन साउथ फिल्मों में किया काम

एक्टर का नाम साउथ इंडस्ट्री के मल्टीटैलेंटेड सितारों की सूची में शामिल हैं. साउथ सिनेमा में काम करने के साथ एक्टर को संगीत भी काफी पसंद है. वे करोड़ों दर्शकों के दिल पर राज करते हैं. कमल हासन द्वारा उनकी कोई भी रिलीज की गई मूवी में उनका सबसे हटकर अलग ही किरदार देखने को मिलता है. अभिनेता को अपनी फिल्म ‘चाची 420’ में महिला के किरदार को निभाने के लिए दर्शकों द्वारा काफी प्रशंसा मिली थी.

2008 में ये खास रिकार्ड अपने नाम किया दर्ज

मशहूर अभिनेता कमल हासन की साल 2008 में आई फिल्म, दशावचारम में दस किरदार निभाकर साउथ इंडस्ट्री में खास रिकार्ड अपने नाम किया था. एक ही मूवी में अभिनेता के दस किरदार देख दर्शक ही नहीं फिल्मी जगत के अन्य सितारे भी हैरान रह गए थे. एक्टर ने इस फिल्म से तगड़ी कमाई की थी. 60 करोड़ रुपए के बजट से बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ 200 करोड़ से अधिक का कलेक्शन किया था. एक रिपोर्ट के अनुसार, इतनी कमाई करने वाली दशावतारम तमिल इंडस्ट्री की पहली फिल्म बनी थी.

सम्बंधित खबर

Recent News