menu-icon
The Bharatvarsh News

मोना सिंह और मिहिर आहूजा स्टारर 'मां का सम' का धांसू ट्रेलर आउट, जानें कब और किस प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी सीरीज

मोना सिंह और मिहिर आहूजा की नई वेब सीरीज 'मां का सम' का ट्रेलर रिलीज हो गया है. ट्रेलर में दिख रही है एक अनोखी और मजेदार कहानी, जो गणित के लॉजिक को प्यार की दुनिया से जोड़ती है.

Calendar Last Updated : 27 March 2026, 09:47 PM IST
Share:

मोना सिंह और मिहिर आहूजा की नई वेब सीरीज 'मां का सम' का ट्रेलर रिलीज हो गया है. ट्रेलर में दिख रही है एक अनोखी और मजेदार कहानी, जो गणित के लॉजिक को प्यार की दुनिया से जोड़ती है. यह सीरीज परिवार, दोस्ती और प्यार के रिश्तों पर आधारित है, जो दिल को छूने वाली और हंसाने वाली दोनों है. सीरीज की कहानी 19 साल के गणित के प्रोडिजी अगस्त्य (मिहिर आहूजा) के इर्द-गिर्द घूमती है.

मोना सिंह और मिहिर आहूजा स्टारर 'मां का सम' का धांसू ट्रेलर आउट

अगस्त्य अपनी सिंगल मदर विनीता (मोना सिंह) के लिए परफेक्ट लाइफ पार्टनर ढूंढने का मिशन शुरू करता है. वह इसे ‘प्रोजेक्ट मॉम’ नाम देता है और सब कुछ गणित के समीकरण की तरह सॉल्व करने की कोशिश करता है. ट्रेलर में अगस्त्य कहता है, 'मैथ्स हो या प्यार... एक ही इक्वेशन है.' उसकी यह प्लानिंग काफी क्यूट और फनी लग रही है.

ट्रेलर में नई मैथ प्रोफेसर इरा का किरदार भी एंटर होता है. अगस्त्य और इरा साथ मिलकर परफेक्ट मैच के लिए एल्गोरिदम बनाने लगते हैं. लेकिन जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, इमोशंस अपनी जगह बनाने लगते हैं और अगस्त्य के कैलकुलेटेड प्लान में अनएक्सपेक्टेड ट्विस्ट आ जाते हैं. लॉजिक और इमोशंस के बीच का यह संघर्ष ट्रेलर को काफी इंटरेस्टिंग बनाता है.

मोना सिंह ने अपने किरदार विनीता के बारे में बताया, 'विनीता ऐसा किरदार है जो मैंने पहले कभी नहीं निभाया. यह कहानी बहुत फ्रेश है. इसमें मां-बेटे का रिश्ता दोस्ती और गहरे भरोसे पर टिका है. विनीता खुद को कमजोर होने देती है, फिर से प्यार को महसूस करती है और बेटे के अनोखे नजरिए पर भरोसा करती है.' 

उन्होंने कहा कि सीरीज ह्यूमर और इमोशंस का बेहतरीन बैलेंस रखती है. यह गर्मजोशी भरी, ईमानदार और रिलेटेबल कहानी है. कई लोग इसमें अपने परिवार के रिश्ते देखेंगे. यह 8 एपिसोड की सीरीज निकोलस खरकांगोर द्वारा डायरेक्ट की गई है. लेखन रविंदर रंधावा और सुमृत शाही ने किया है. इसमें अंगिरा धर के अलावा रणवीर भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं. प्रोडक्शन बबिता अशिवाल की ईयूनोइया फिल्म्स ने किया है.

ट्रेलर देखने के बाद दर्शकों को लग रहा है कि यह एक लाइट-हार्टेड, फील-गुड फैमिली ड्रामा होने वाला है. गणित के स्मार्ट बेटे और अपनी जिंदगी फिर से शुरू करने वाली मां की कहानी काफी रिफ्रेशिंग लग रही है. ‘मां का सम’ सिर्फ Prime Video पर 3 अप्रैल 2026 से स्ट्रीमिंग शुरू होगी. यह हिंदी में उपलब्ध होगी और तमिल, तेलुगु, कन्नड़ तथा मलयालम सबटाइटल्स के साथ ग्लोबल ऑडियंस के लिए भी रिलीज होगी.

सम्बंधित खबर

Recent News