menu-icon
The Bharatvarsh News

सुबह 2 बजे आया भाईजान का कॉल..., बॉर्डर 2 के लिए हो रही ट्रोलिंग के बीच वरुण धवन को मिला सलमान का साथ

वरुण धवन ने हाल ही में अपनी फिल्म बॉर्डर 2 के लिए ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा था. इसी बीच उन्हें सलमान खान से तगड़ा सपोर्ट मिला. इसको लेकर उन्होंने खुलकर बात की.

Calendar Last Updated : 12 February 2026, 06:21 PM IST
Share:

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने हाल ही में अपनी फिल्म बॉर्डर 2 के लिए हुई ट्रोलिंग और उसके बाद सलमान खान से मिले सपोर्ट के बारे में खुलकर बात की. वरुण, सनी देओल, दिलजीत दोसांझ और बाकी स्टार कास्ट 12 फरवरी को मुंबई में फिल्म की सक्सेस प्रेस मीट में मौजूद थे. वरुण से फिल्म में उनकी स्माइल और एक्सप्रेशन के लिए सोशल मीडिया पर हुई ट्रोलिंग के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बताया कि डिजिटल जमाने में ट्रोलिंग आम बात हो गई है.

सुबह 2 बजे आया भाईजान का कॉल

वरुण ने कहा, "आजकल, ट्रोलिंग एक ट्रेंड बन गया है. कुछ लोग इसे अच्छे से हैंडल कर लेते हैं, तो कुछ स्ट्रगल करते हैं. मैंने इसे पर्सनली न लेने का फैसला किया. लोग मेरी स्माइल का मज़ाक उड़ा रहे थे, लेकिन मैंने इसे दिल पर नहीं लिया." उन्होंने बताया कि ट्रोलिंग के उस दौर में उन्हें सबसे बड़ा सपोर्ट सलमान खान से मिला.

वरुण हुए इमोशनल

वरुण ने इमोशनल होकर याद किया, "जब यह सब चल रहा था, तो रात में मुझे सलमान भाई का कॉल आया. वह बस हंस रहे थे और कह रहे थे, 'अच्छी चीजें आने वाली हैं.' उनका कॉन्फिडेंस और एडवाइस मेरे लिए बहुत मायने रखती थी." फिल्म रिलीज होने के बाद, जब बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस पर सफल रही, तो सलमान ने फिर से कॉल किया. वरुण ने कहा, "फिल्म अच्छा कर रही थी, इसलिए उन्होंने फिर से कॉल किया और कहा, 'मैं सबके लिए बहुत खुश हूं.'

'मुझे तुम पर गर्व है, बेटा'

फिर उन्होंने कुछ ऐसा कहा जो मेरे दिल के बहुत करीब है... 'मुझे तुम पर गर्व है, बेटा.' रात के 2 बजे थे. मैं बेड पर खड़ा हो गया. सलमान भाई आसानी से तारीफ नहीं करते. उनकी तारीफ में भी एक ट्विस्ट होता है. उन्हें ऐसा करने की जरूरत नहीं थी, लेकिन उन्होंने वह बोला. यह मेरे लिए सबसे खास पलों में से एक था. इससे मुझे बहुत कॉन्फिडेंस मिला.

सीनियर एक्टर से इतना सपोर्ट मिलना बड़ी बात

वरुण ने यह भी कहा कि सलमान जैसे सीनियर एक्टर से इतना सपोर्ट मिलना किसी भी एक्टर के लिए बहुत बड़ी बात है. बॉर्डर 2 में वरुण के रोल की बहुत चर्चा हुई थी. शुरू में कुछ लोगों ने उनके लुक और डायलॉग डिलीवरी को ट्रोल किया था, लेकिन फिल्म की सफलता के बाद ज़्यादातर लोगों ने उनकी परफॉर्मेंस की तारीफ की. फिल्म ने 20 दिनों में इंडिया में 316 रुपए करोड़ से ज्यादा नेट कलेक्शन किया है. वहीं फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 426 करोड़ रुपए पार कर लिया है.

एक्टर को काम पर फोकस करना चाहिए

वरुण ने प्रेस मीट में यह भी बताया कि ट्रोलिंग से डरने के बजाय काम पर फोकस करना चाहिए. उनका इंटरव्यू सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और फैंस उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं. सलमान और वरुण के बीच यह प्यारा पल इंडस्ट्री के सपोर्ट और बॉलीवुड में फैमिली जैसे बॉन्ड को दिखाता है. बॉर्डर 2 की सफलता से वरुण का कॉन्फिडेंस और बढ़ गया है.

सम्बंधित खबर

Recent News