menu-icon
The Bharatvarsh News

'एक्टर है या असली नवाज शरीफ' महज 2 सीन में मचा दिया धमाल! धुरंधर 2 में नवाज शरीफ जैसे किरदार ने दर्शकों को चौंकाया

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' में एक ऐसा किरदार सामने आया है जिसने बेहद कम स्क्रीन टाइम के बावजूद दर्शकों का पूरा ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. फिल्म में कथित तौर पर नवाज शरीफ का किरदार निभाने वाले कलाकार ने सबको अपनी एक्टिंग से हैरान कर दिया है.

Calendar Last Updated : 24 March 2026, 01:44 PM IST
Share:

नई दिल्ली: फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' में एक ऐसा किरदार सामने आया है जिसने बेहद कम स्क्रीन टाइम के बावजूद दर्शकों का पूरा ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. महज दो सीन में दिखने वाले इस किरदार ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है, और लोग इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. खास बात यह है कि इस भूमिका को निभाने वाले अभिनेता की पहचान तक दर्शकों के लिए हैरानी का कारण बन गई है.

इस किरदार को निभाया है मशहूर अमरोही ने, जो फिल्म में नवाब शफीक के रूप में नजर आते हैं. यह किरदार कथित तौर पर नवाज शरीफ से प्रेरित माना जा रहा है. इसी समानता के चलते इंटरनेट पर मीम्स की भरमार हो गई है और कई लोग मजाक में यहां तक पूछ रहे हैं कि निर्देशक आदित्य धर असली शख्सियत को फिल्म में कैसे ले आए.

लुक से कन्फ्यूजन हुए लोग

मशहूर अमरोही के लुक ने दर्शकों को सबसे ज्यादा चौंकाया है. कई लोगों को यकीन ही नहीं हो रहा कि यह वही अभिनेता हैं, और कुछ इसे एआई या मेकअप का कमाल मान रहे हैं. खुद अमरोही के लिए भी फैंस की ये प्रतिक्रिया अनएक्सपेक्टेड रहा. उन्होंने बताया कि उनके लिए सबसे बड़ी तारीफ की बात यही है कि लोग उन्हें पहचान नहीं पा रहे.

किरदार के पीछे की मेहनत

इस किरदार को जीवंत बनाने के लिए अमरोही ने कड़ी मेहनत की थी. निर्देशक आदित्य धर और कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा को विश्वास था कि अमरोही इस भूमिका में फिट बैठेंगे केवल फिट ही नहीं बल्कि वह अपने किरदार के साथ न्याय भी करेंगे. हालांकि इसे हासिल करने में समय लगा. मेकअप आर्टिस्ट ने कई दिनों तक रोज़ाना घंटों मेहनत की. अमरोही को घंटों तक प्रोस्थेटिक मेकअप करवाना पड़ा और किरदार के मुताबिक दिखने के लिए बॉडीसूट का सहारा भी लेना पड़ा.

ऑडिशन से लेकर रोल तक का सफर

दिलचस्प बात यह है कि अमरोही ने शुरुआत में इस भूमिका के लिए ऑडिशन नहीं दिया था. उन्होंने पहले मेजर इकबाल के किरदार के लिए ऑडिशन दिया था, जो बाद में अर्जुन रामपाल को मिला. बाद में निर्देशक ने उन्हें नवाब शफीक की भूमिका के लिए चुना, जो एक सही फैसला साबित हुआ.

सम्बंधित खबर

Recent News