क्या जून में रिलीज होगी धुरंधर 3? फैंस उलझे, यहां जानिए क्या है वायरल वीडियो के पीछे की पूरी सच्चाई

धुरंधर 2: द रिवेंज के कथित एंड-क्रेडिट्स का एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया जा रहा है, जिसमें जून में फिल्म के तीसरे भाग के रिलीज होने का दावा किया जा रहा है. 

Calendar
फॉलो करें:
Courtesy: X (@dhurandhar2hd)

मुंबई: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि ‘धुरंधर’ की तीसरी फिल्म जल्द आने वाली है. इस वीडियो को देखकर कई दर्शक यह मान बैठे हैं कि ‘धुरंधर पार्ट 3’ की आधिकारिक घोषणा हो चुकी है, लेकिन सच्चाई कुछ और ही है.

दरअसल, धुरंधर 2: द रिवेंज के कथित एंड-क्रेडिट्स का एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया जा रहा है, जिसमें जून में फिल्म के तीसरे भाग के रिलीज होने का दावा किया जा रहा है. 

क्या सच में बन रही है पार्ट 3?

सोशल मीडिया पर चल रहे धुरंधर पार्ट 3 की चर्चा काफी तेज हो गई है. फिल्म को लेकर अफवाह आ रही है कि जून में फिल्म का तीसरा पार्ट रिलीज किया जाएगा. हालांकि फिल्म के निर्देशक आदित्य धर या निर्माताओं की ओर से ऐसी कोई पुष्टि नहीं की गई है.

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, ‘धुरंधर’ को शुरू से ही दो भागों में बनाने की योजना थी. दूसरा भाग कहानी का अंतिम हिस्सा माना गया था. इसलिए फिलहाल तीसरे भाग को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा सामने नहीं आई है.

कैसे हुई अफवाह की शुरुआत 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि धुरंधर 2 की रिलीज से पहले आदित्य धर ने दर्शकों से फिल्म खत्म होने तक थिएटर में बैठने की अपील की थी. इसी बयान के बाद लोगों को लगा कि फिल्म के अंत में तीसरे भाग की घोषणा की जाएगी. इसके बाद सोशल मीडिया पर एडिट किए गए वीडियो फैलने लगे.

फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट

इस फिल्म में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में नजर आए हैं. उनके साथ अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर. माधवन और राकेश बेदी भी अहम किरदारों में दिखाई दिए हैं. साथ ही फिल्म के दूसरहे भाग में इस बात का भी खुलासा हुआ की बड़े साहब आखिर है कौन और हमजा की कहानी क्या है. 

बॉक्स ऑफिस पर आया धुरंधर का तूफान

धुरंधर द रिवेंज रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. 19 मार्च को रिलीज हुई फिल्म ने अब तक 400 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. फिल्म महज पांच दिनों में ही 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है. पांचवें दिन सुबह दस बजे तक फिल्म ने 4.96 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. अब जल्द ही फिल्म 500 करोड़ का आंकड़ा छू सकती है. 

Tags :