menu-icon
The Bharatvarsh News

Israel Hamas War: इजरायली हमले में 44 फिलिस्तनियों की हुई मौत, कई मासूमों ने भी गंवाई जान

Israel Hamas War: अलजजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, 7 अक्टूबर 2023 से गाजा पर जारी इजराइली हमलों में अब तक कम से कम 28,064 लोगों की मौत हुई है, और 67,611 लोग घायल हुए हैं. वहीं इस अवधि में हमास के हमलों में इजराइल में मरने वालों की संख्या 1,139 है.

Calendar Last Updated : 11 February 2024, 02:56 PM IST
Share:

हाइलाइट्स

  • इजरायली हमले में 44 फिलिस्तनियों की हुई मौत
  • कई मासूमों ने भी गंवाई जान

Israel Hamas War: गाजा में इजराइल और हमास के बीच 4 महीने से अधिक समय से जंग जारी है. इस दौरान शनिवार (10 फरवरी) को दक्षिणी गाजा के रफाह में इजराइली एयर अटैक में कम से कम 44 फिलिस्तनियों की मौत हुई है. जान गंवाने वालों में 1 दर्जन से अधिक मासूम भी शामिल हैं.  इस बात की जानकारी समाचार एजेंसी एपी ने दी. वहीं  इससे पहले इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सेना से जमीनी हमला करने से पहले वहां से हजारों लोगों को निकालने की योजना बनाने के लिए कहा था. 

बता दें, कि बेंजामिन नेतन्याहू की तरफ से किसी भी तरह की डिटेल या समयसीमा नहीं दी गई है, मगर उनके इस एलान से राजनयिकों में घबराहट फैल गई. इजरायल का कहना है कि मिस्र की सीमा से लगा रफाह गाजा में आतंकी समूह हमास का आखिरी बचा हुआ गढ़ है. वहीं मिस्र के विदेश मंत्री समेह शौकरी ने कहा कि रफाह पर इजरायल के किसी भी जमीनी हमले के विनाशकारी परिणाम होंगे. उन्होंने यह भी कहा कि इजरायल का टारगेट फिलिस्तीनियों को उनकी जमीन से बाहर निकालना है.

इन दो देशों ने दी इजरायल को चेतावनी 

इस दौरान संघर्षविराम के लिए मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे कतर ने भी कहा कि अगर इजराइल ने रफाह पर अटैक किया तो इसके गंभीर परिणाम होंगे. इस बीच सऊदी अरब ने भी गंभीर परिणाम की चेतावनी दी.

मासूमों की भी हो रही मौत 

एक रिपोर्ट के अनुसार उत्तर में खान यूनिस में इस जमीनी जंग से बचने के लिए लोगों को दक्षिण में आश्रय लेने के लिए कहा गया था लेकिन रफाह में लगभग हर दिन हवाई हमले हुए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, एक स्वास्थ्य अधिकारी और न्यूज एजेंसी एपी के पत्रकारों ने अस्पतालों में शव पहुंचते देखे और बताया कि शनिवार की रात रफाह क्षेत्र में घरों पर तीन हवाई हमलों में 28 लोगों की मौत हुई है. हर हमले में तीन परिवारों के कई सदस्यों की जान गई है. उनमें कुल 10 मासूमों ने अपनी जान गंवाईं है. जान गंवाने वालों में सबसे छोटा बच्चा 3 साल का था.

जंग में कितने लोगों की हुई मौत? 

अलजजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान 117 फिलिस्तनियों की मौत हुई है और 152 लोग घायल हुए हैं. जैसे ही इजरायल ने रफाह  पर हमले तेज किए, तो लोग लगभग 20 किलोमीटर दूर गाजा पट्टी के मध्य भाग में भाग रहे हैं. बता दें, कि 7 अक्टूबर  2023 से गाजा पर जारी इजराइली हमलों में अब तक कम से कम 28,064 लोगों की मौत हुई है, और 67,611 लोग घायल हुए हैं. वहीं इस अवधि में हमास के हमलों में इजराइल में मरने वालों की संख्या 1,139 है.

सम्बंधित खबर

Recent News