menu-icon
The Bharatvarsh News

अमेरिकाः दो भारतीय छात्रों के शव झील से बरामद, पिछले सप्ताह लापता हुए थे

भारत के दो इंडियाना विश्वविद्यालय के छात्रों के शव झील से बरामद किए गए है। जानकारी के मुताबिक, दोनों छात्र पिछले सप्ताह झील से बरामद हो गए थे। अधिकारियों ने बताया कि खोजबीन करने के बाद दोनों छात्रों को बरामद किया गया। यूएसए टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, 19 वर्षीय सिद्धांत शाह और 20 वर्षीय […]

Calendar Last Updated : 23 April 2023, 03:29 PM IST
Share:

भारत के दो इंडियाना विश्वविद्यालय के छात्रों के शव झील से बरामद किए गए है। जानकारी के मुताबिक, दोनों छात्र पिछले सप्ताह झील से बरामद हो गए थे। अधिकारियों ने बताया कि खोजबीन करने के बाद दोनों छात्रों को बरामद किया गया।

यूएसए टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, 19 वर्षीय सिद्धांत शाह और 20 वर्षीय आर्यन वैद्य बीते 15 अप्रैल को अपने अपने गु्रप दोस्तो के साथ इंडियानापोलिस शहर से लगभग 64 मील दक्षिण-पश्चिम में स्थित मोनरो झील में तैरने गए थे, लेकिन वे बाहर नहीं आए। सिद्धांत और आर्यन दोनों इंडियाना विश्वविद्यालय के केली स्कूल ऑफ बिजनेस के छात्र थे। जो कि 15 अप्रैल से लापता थे और उनकी खोजबीन की जा रही थी।

रिपोर्ट के मुताबिक, 35-40 फीट गहरी झील में दोनों पोंटून पर नौका विहार कर रहे थे। तभी छात्रों के समूह ने झील में तैरने के लिए लंगर डाला। इसके बाद दोनों छात्र झील में तैरने के लिए उतरे। इसके बाद वे वापस नहीं आए तो बाकी के दोस्तों ने मदद करने की कोशिश की लेकिन वे भी मदद करने में असफल रहे।

अधिकारियों ने बताया कि खराब मौसम के चलते तलाशी अभियान में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जिस वजह से तलाशी अभियान में देरी हुई। लेकिन दोनों छात्रों के शवों को 18 अप्रैल को बरामद कर लिया गया। अधिकारियों ने 18 अप्रैल को पायनेटाउन मरीना के पूर्व में 18 फीट गहरे पानी से शवों को खोजा गया और बरामद किया गया।

डिपार्टमेंट ऑफ नेचुरल रिसोर्सेज के प्रतिनिधि लेफ्टिनेंट एंजेला गोल्डमैन ने समाचार पत्र यूएसए टुडे को बताया कि एक आदमी पानी में डूब रहा था और अन्य लोग उसकी मदद के लिए पानी में कूद पड़े। वहीं बचावकर्मियों ने सोनार और स्कूबा गोताखोरों का उपयोग करके झील में खोजबीन अभियान शुरू किया, लेकिन खराब मौसम के कारण अभियान का संचालन रोकना पड़ा।

सम्बंधित खबर

Recent News