menu-icon
The Bharatvarsh News

'भारत चमकती मर्सिडीज और पाकिस्तान डंप ट्रक', आसीम मुनिर ने खुद बनवाया अपने देश का मजाक

ट्रोलर्स ने मजाक बनाते हुए कहा कि चमचमाती मर्सिडीज़ और डंप ट्रक के बीच टक्कर के परिणाम की कल्पना करने के लिए एआई-जनरेटेड आर्ट का इस्तेमाल करें. एक एक्स यूजर ने लिखा कि मुनीर के बयान में बस यही सच है कि भारत मर्सिडीज़ है और उनका देश डंप ट्रक.

Calendar Last Updated : 11 August 2025, 12:04 PM IST
Share:

Asim Munir: पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर ने फ्लोरिडा के टैम्पा में एक कार्यक्रम  को संबोधित करते हुए भारत की तुलना चमकती मर्सिडीज और पाकिस्तान की तुलना डंप ट्रक से की . जिसके बाद सोशल मीडिया पर पाकिस्तानियों ने उन्हें ट्रोल किया है. हालांकि मुनीर इस उदाहरण से यह समझाने की कोशिश कर रहे थे की उनका देश ज्यादा शक्तिशाली है, लेकिन उनकी तुलना उनपर ही उल्टी पड़ गई. 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मुनीर ने कहा कि मैं दोनों देशों की स्थिति को समझाने के लिए एक साधारण सी तुलना करूंगा. भारत को फेरारी जैसी चमचमाती मर्सिडीज समझिए, जो हाईवे पर आ रही है, लेकिन हम बजरी से भरा एक डंप ट्रक हैं. आप खुद बताएं कि अगर ट्रक कार से टकरा जाए, तो किसका ज्यादा नुकसान होगा?

सोशल मीडिया पर मीम्स और पोस्ट की बाढ़

आसिम मुनीर इस समय अमेरिका दौरे पर हैं. जहां उन्होंने फ्लोरिडा के टैम्पा में पाकिस्तानी प्रवासियों को संबोधित करते हुए यह बात कही. मुनीर की अपनी इस टिप्पणी के लिए काफी ट्रोल होनी पड़ी. आसिम मुनीर के इस बयान के लिए उनके ही देश के लोगों ने भी उनका मजाक बनाया है. वहीं सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी सेना को ट्रोल करने वाले मीम्स और पोस्ट की बाढ़ आ गई. एक यूज़र ने मजाक बनाते हुए कहा कि डंप ट्रक मर्सिडीज़ के पास पहुंचने से पहले ही रुक जाएगा या पलट जाएगा. वहीं दूसरे ने लिखा कि जब मैंने पहली बार यह पढ़ा तो मुझे लगा कि यह मजाक है. लेकिन नहीं, यह सच है. पाकिस्तान वाकई आसिम मुनीर को अपना सेना प्रमुख बनाने का हकदार है. एक और यूजर ने लिखा कि इनका फील्ड मार्शल वाली तुलना में भी अपने देश की बेइज़्ज़ती करवा रहा है. इतना गड़बड़ कोई कैसे हो सकता है?

मुनीर ने अपने बयान से देश को किया शर्मिंदा

ट्रोलर्स ने मजाक बनाते हुए कहा कि चमचमाती मर्सिडीज़ और डंप ट्रक के बीच टक्कर के परिणाम की कल्पना करने के लिए एआई-जनरेटेड आर्ट का इस्तेमाल करें. एक एक्स यूजर ने लिखा कि मुनीर के बयान में बस यही सच है कि भारत मर्सिडीज़ है और उनका देश डंप ट्रक. बाकी सब भ्रम है. आसीम मुनिर के बयान पर लगातार मजाक बन रहा है. आसीम मुनीर ने पाकिस्तान की स्थिति को अंजाने में बताते हुए खुद को और अपने देश को शर्मिंदा कर दिया. उन्होंने दुनिया को बता दिया कि कि भारत के मुकाबले उनकी वर्तमान स्थिति क्या है. भारत फेरारी जैसी हाईवे पर आती मर्सिडीज़ को चमका रहा है, लेकिन वे बजरी से भरा डंप ट्रक हैं. कुछ लोगों ने ये तक कह दिया कि चलो पाकिस्तान के सेना प्रमुख को अपनी सच्चाई के बारे में पता है. 
 

सम्बंधित खबर

Recent News