menu-icon
The Bharatvarsh News

China Earthquake: चीन में भूकंप से मची तबाही, अब तक 111 लोगों की हुई मौत

China Earthquake: सोमवार को चीन में आए विनाशकारी भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.2 नापी गई है. 200 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है

Calendar Last Updated : 19 December 2023, 09:43 AM IST
Share:

हाइलाइट्स

  • सोमवार रात आए भूकंप के तेज झटके
  • 10 किलोमीटर की गहराई पर भूकंप का क्रेंद

China Earthquake: उत्तर पश्चिमी चीन के गांसु और किंघई प्रांतों में शक्ति शक्तिशाली 6.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए. चीन से मिली जानकारी के अनुसार, भूकंप से मारे जाने वालों का आंकड़ा 111 के पार पहुंच गया है. इतना ही नहीं,  भूकंप की वजह से घायलों की संख्या भी 200 से ज्यादा होने की संभावना जताई जा रही है.

राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने जारी किये निर्देश 

चीन की सरकारी न्यूज एजेंसी से मिली जानकारी के अनुसार, भूकंप की वजह से गांसु और किंघई  प्रांत में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है. वहीं इसके पड़ोसी राज्य किंघई के हैदोंग शहर में भी नौ लोग मारे गए और 124 लोगों के घायल होने की खबर है.

इसके बाद चीनी प्रशासन की ओर से राहत और बचाव कार्य जारी है. चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने इस संबंध में महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं. राष्ट्रपति की निर्देश के अनुसार, बड़े पैमाने पर खोज और बचाव कार्य समेत प्रभावित लोगों के उचित पुनर्वास और लोगों को सुरक्षित बचाने सबसे ज्यादा जरूरी है.

सोमवार रात आए भूकंप के झटके के बाद चीन में मची अफरा-तफरी 

चीन में आए इस विनाशकारी भूकंप की वजह से काफी नुकसान हुआ है. चीन के समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, भूकंप के तेज झटके की वजह से कई घर जमींदोज हो गए, साथ ही कई घरों को भारी नुकसान हुआ है. सोमवार को आए भूकंप के तेज झटके के बाद लोग तुरंत डरकर अपने घरों से बाहर निकल कर भागने लगें. भूकंप के बाद जारी राहत और बचाव कार्य मंगलवार सुबह तक चल रहा. 

रिक्टर स्केल पर 6.2 दर्ज की गई भूकंप की तीव्रता 

चीन में आए भूकंप की तीव्रता के बारे में बताते हुए चीनी समाचार एजेंसी ने लिखा कि चीन के गांसु और किंघई  प्रांत आए भूकंप की तीव्रता 6.2 मापी गई, जबकि अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण द्वारा भूकंप की तीव्रता 5.9 मापी गई है. इस विनाशकारी भूकंप की वजह से कुछ स्थानीय गांवों में बिजली और पानी की आपूर्ति बाधित हो गई है. इसके अलावा सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए कई वीडियो में गिरी हुई छतें और अन्य मलबों को देखा जा सकता है.

धरती के 10 किलोमीटर की गहराई में था भूकंप का केंद्र 

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, भूकंप सोमवार को स्थानीय समय के अनुसार रात 11:59 बजे आया. भूकंप का केंद्र धरती के 10 किलोमीटर की गहराई पर आया, जिसने शुरुआत में 6.2 तीव्रता के झटके दर्ज किए गए. भूकंप के झटके गांसु प्रांत की राजधानी लान्झू से लगभग 100 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में महसूस किए गए. इसके बाद कई छोटे झटके भी महसूस किये गए .

चीनी समाचार पत्र  के अनुसार, भूकंप के तुरंत बाद अधिकारियों ने आपातकालीन प्रतिक्रिया शुरू की और बचाव कर्मियों को भूकंप प्रभावित क्षेत्र में भेजा गया . हालांकि चीन में भूकंप का आना असामान्य नहीं है, क्योंकि इससे पहले भी इसी साल अगस्त में  पूर्वी चीन में 5.4 तीव्रता का हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए थे.

सम्बंधित खबर

Recent News