menu-icon
The Bharatvarsh News

रूस ने यूक्रेन पर बरपाया कहर तो भड़क गए डोनाल्ड ट्रंप, दुनिया के सामने कर दी पुतिन की बेइज्जती!

रूस द्वारा रविवार को यूक्रेन पर हवाई हमला किया गया. यह हमला पिछले तीन साल से चल रहे युद्ध का सबसे बड़ा हमला बताया गया. रूस के इस हमले के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप यूक्रेन के पक्ष में उतरें हैं. उन्होंने व्लादिमीर पुतिन के एक्शन के बाद उन्हें पागल करार दिया है.

Calendar Last Updated : 26 May 2025, 09:48 AM IST
Share:

Donald Trump Calls Vladimir Putin: रूस द्वारा यूक्रेन पर किए गए सबसे बड़े हवाई हमले के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के एक्शन के बाद उन्हें पागल करार दिया है. ट्रंप का यह बयान तब आया जब रविवार सुबह रूस ने कीव और अन्य यूक्रेनी शहरों पर ड्रोन और मिसाइलों से हमला बोल दिया.

रूस के इस हमले में कम से कम 12 लोग मारे गए और दर्जनों घायल हो गए. यूक्रेन की वायु सेना के प्रवक्ता यूरी इहनात द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक रूस ने यूक्रेन पर हमला करने के लिए 367 ड्रोन और मिसाइलों का इस्तेमाल किया. यह तीन साल से चल रहे युद्ध का सबसे बड़ा एकल हमला था.

पुतिन के इरादों पर ट्रंप की चेतावनी

ट्रंप ने इस हमले के बाद अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पुतिन के खिलाफ तीखा बयान दिया. उन्होंने कहा कि पुतिन के साथ मेरे हमेशा अच्छे संबंध रहे, लेकिन अब वह पागल हो गए हैं. साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति ने चेतावनी दी कि अगर पुतिन पूरे यूक्रेन पर कब्जा करने की कोशिश करेंगे, तो यह रूस के पतन का कारण बनेगा. उन्होंने लिखा कि पुतिन बेवजह लोगों की जान ले रहे हैं. वे यूक्रेन के शहरों पर मिसाइलें और ड्रोन दाग रहे हैं. अगर वे पूरा यूक्रेन हथियाने की कोशिश करेंगे, तो रूस तबाह हो जाएगा.

जेलेंस्की पर भी साधा निशाना

ट्रंप ने यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की की भी आलोचना की. उन्होंने कहा कि ज़ेलेंस्की का बोलने का तरीका यूक्रेन के लिए नुकसानदायक है. ट्रंप ने लिखा कि ज़ेलेंस्की की हर बात समस्या पैदा करती है. यह उनके देश के लिए अच्छा नहीं है. इसके साथ ही, ट्रंप ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि यह युद्ध पुतिन, ज़ेलेंस्की और बिडेन का है, मेरा नहीं. उन्होंने यह भी दावा किया कि अगर वो राष्ट्रपति होते, तो यह युद्ध कभी शुरू नहीं होता. रूस द्वारा रविवार को किए गए इस हमले ने यूक्रेन में भारी तबाही मचाई.

यूक्रेन की वायु सेना के अनुसार, रूस ने 69 मिसाइलें और 298 ड्रोन इस्तेमाल किए. इनमें ईरान द्वारा डिजाइन किए गए शाहद ड्रोन भी शामिल थे. यह हमला लगातार तीसरी रात हुआ, जिसने कीव और अन्य शहरों को निशाना बनाया. यूक्रेनी अधिकारियों ने बताया कि इस हमले में कई इमारतें तबाह हो गईं और आम नागरिकों को भारी नुकसान हुआ. ट्रंप ने तीन साल से चल रहे इस युद्ध को लेकर कहा कि मैं इस आग को बुझाने की कोशिश कर रहा हूं, जो अक्षमता और नफरत की वजह से भड़की है. उन्होंने यह भी दावा किया कि पुतिन का लक्ष्य सिर्फ यूक्रेन का एक हिस्सा नहीं, बल्कि पूरा देश हथियाना है. 

सम्बंधित खबर

Recent News