menu-icon
The Bharatvarsh News

वेनेजुएला में भूकंप से अफरा-तफरी, लोग घरों से बाहर निकले, कई इलाके प्रभावित

वेनेजुएला का कैरेबियन तटीय इलाका बुधवार शाम को प्रकृति के भीषण प्रकोप से दहल उठा. महज कुछ मिनटों के अंतराल पर आए दो अत्यंत शक्तिशाली भूकंपों ने राजधानी काराकास सहित देश के कई राज्यों को हिलाकर रख दिया.

Calendar Last Updated : 25 June 2026, 11:46 AM IST
Share:

नई दिल्ली: वेनेजुएला का कैरेबियन तटीय इलाका बुधवार शाम को प्रकृति के भीषण प्रकोप से दहल उठा. महज कुछ मिनटों के अंतराल पर आए दो अत्यंत शक्तिशाली भूकंपों ने राजधानी काराकास सहित देश के कई राज्यों को हिलाकर रख दिया. अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, पहला झटका 7.1 तीव्रता का था, जिसका केंद्र कैरेबियन तट पर स्थित मोरॉन समुदाय से 168 किलोमीटर दूर पश्चिम में था. लोग संभल पाते, इससे पहले ही 7.5 तीव्रता का दूसरा और अधिक विनाशकारी मुख्य झटका आया, जिसने इमारतों को ताश के पत्तों की तरह ढहा दिया.

अल्तामिरा में भारी नुकसान

पहले झटके की गहराई जमीन से 13 किलोमीटर और दूसरे की महज 10 किलोमीटर थी. कम गहराई के कारण भूकंपीय तरंगों ने सतह पर भीषण कंपन पैदा किया. आंतरिक मंत्री डियोस्डाडो काबेलो ने बताया कि राजधानी के अल्तामिरा इलाके में कई बहुमंजिला इमारतों की दीवारें ढह गईं, जिससे फर्नीचर सड़कों पर बिखर गया. मलबे के कारण आसमान में धूल का गुबार छा गया और लोग दहशत में बच्चों और बुजुर्गों को लेकर सड़कों की तरफ भागे.

क्यों कांपा वेनेजुएला? 

वेनेजुएला की यह भू-वैज्ञानिक स्थिति बेहद संवेदनशील है क्योंकि यह देश कैरेबियन प्लेट और साउथ अमेरिकन प्लेट की एक्टिव सीमा पर स्थित है. कैरेबियन प्लेट, साउथ अमेरिकन प्लेट के मुकाबले पूर्व की ओर लगभग 20 मिलीमीटर प्रति वर्ष की गति से खिसक रही है. यह क्षेत्र मुख्य रूप से एक 'ट्रांसफॉर्म बाउंड्री' है, जहां सैन सेबेस्टियन और एल पिलार फॉल्ट सिस्टम के कारण प्लेट्स एक-दूसरे के बगल से रगड़ खाती हैं. जब ये प्लेट्स आपस में फंस (लॉक्ड) जाती हैं, तो भारी भू-गर्भीय तनाव जमा होता है. बुधवार शाम को इसी लॉक सिस्टम के अचानक टूटने और स्ट्राइक-स्लिप मोशन के कारण यह डबलेट भूकंप आया.सुनामी की चेतावनी

भूकंप का केंद्र कैरेबियन तट के बेहद करीब था, इसलिए यूएस पैसिफिक सुनामी वार्निंग सेंटर ने प्यूर्टो रिको और वर्जिन आइलैंड्स के लिए तत्काल सुनामी अलर्ट जारी कर दिया. हालांकि, फॉल्ट की दिशा और समुद्र तल में बहुत बड़ा वर्टिकल विस्थापन न होने के कारण बाद में इस अलर्ट को रद्द कर दिया गया, जिससे एक बड़ा तटीय संकट टल गया. यह आपदा वेनेजुएला के लिए एक दोहरी मार है, जो पहले से ही गंभीर आर्थिक चुनौतियों से जूझ रहा है. 

फंसे घायलों को निकाला

देश का पुराना इंफ्रास्ट्रक्चर और गैर-भूकंपरोधी इमारतें इस झटके को झेल नहीं पाईं. फिलहाल सेना और रेस्क्यू टीमें मलबे में फंसे घायलों को निकालने में जुटी हैं, लेकिन लगातार आ रहे आफ्टरशॉक्स के कारण राहत कार्य में बाधा आ रही है. सरकार ने अंतरराष्ट्रीय मदद की अपील करते हुए एम्बुलेंस के लिए रास्ते खाली रखने को कहा है.

सम्बंधित खबर

Recent News