menu-icon
The Bharatvarsh News

ट्रंप प्रशासन से एलन मस्क का इस्तीफा, सरकारी दक्षता पर मतभेद के बाद फैसला

मस्क ने एक्स पर लिखा कि मेरे विशेष सरकारी कर्मचारी के कार्यकाल का समय खत्म हो रहा है. मैं राष्ट्रपति ट्रंप को सरकारी खर्च कम करने का मौका देने के लिए धन्यवाद देता हूं. उन्होंने कहा कि डीओजीई मिशन भविष्य में और मजबूत होगा.

Calendar Last Updated : 29 May 2025, 10:51 AM IST
Share:

Elon Musk Exits White House: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फेवरेट और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने अब ट्रंप सरकार के सलाहकार पद को छोड़ने का फैसला लिया है. मस्क सरकारी दक्षता विभाग (डीओजीई) का नेतृत्व कर रहे थे. उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यह खबर साझा की. इस कदम ने कई सवाल खड़े किए हैं.

मस्क ने एक्स पर लिखा कि मेरे विशेष सरकारी कर्मचारी के कार्यकाल का समय खत्म हो रहा है. मैं राष्ट्रपति ट्रंप को मुझे शानदार काम करे का मौका देने के लिए धन्यवाद देता हूं. उन्होंने कहा कि डीओजीई मिशन भविष्य में और मजबूत होगा. यह सरकार में एक नया कार्यशैली बनाएगा. मस्क का यह बयान उनके प्रशंसकों और आलोचकों में चर्चा का विषय बन गया है.

ट्रंप के विधायी एजेंडे पर सवाल

मस्क का इस्तीफा ट्रंप के विधायी एजेंडे की आलोचना के एक दिन बाद आया. मंगलवार को सीबीएस के साथ साक्षात्कार में मस्क ने ट्रंप के बड़े सुंदर बिल की आलोचना की थी. इस बिल में कर कटौती और सख्त आव्रजन नीतियां शामिल हैं. मस्क ने इसे बड़ा खर्चीला बिल बताया था. उन्होंने कहा कि यह बिल सरकारी घाटे को बढ़ाएगा और डीओजीई के प्रयासों को कमजोर करेगा. मस्क ने मजाक में कहा यह तक कहा कि बिल बड़ा हो सकता है या सुंदर हो सकता है. लेकिन दोनों होना मुश्किल है.

ट्रंप का जवाब

मस्क की आलोचना के बाद ट्रंप ने भी बुधवार को ओवल ऑफिस में जवाब दिया था. उन्होंने अपने बिल का बचाव करते हुए कहा कि मैं इसके कुछ हिस्सों से खुश नहीं हूं, लेकिन कुछ हिस्से मुझे रोमांचित करते हैं. ट्रंप ने संकेत दिया कि बिल में और बदलाव हो सकते हैं. अभी आगे देखा जाएगा आगे क्याहो सकता है. अभी बहुत कुछ करना बाकी है. मस्क और ट्रंप के बीच संबंध पहले से ही चर्चा में रहे हैं. मस्क ने ट्रंप के पहले कार्यकाल में भी सलाहकार की भूमिका निभाई थी. लेकिन इस बार उनके बीच मतभेद सामने आए. मस्क का मानना है कि सरकारी खर्च को कम करना जरूरी है. वहीं, ट्रंप का बिल बड़े खर्च को बढ़ावा देता है. 

सम्बंधित खबर

Recent News