menu-icon
The Bharatvarsh News

पति-पत्नी के झगड़े पर करवानी पड़ी फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, बैंकॉक जा रही थी फलाइट...

म्यूनिख से बैंकॉक जा रहे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग हुई. म्यूनिख से बैंकॉक जाने वाली Lufthansa एयरलाइंस की फ्लाइट दिल्ली डायवर्ट किया गया जिसके बाद रनवे पर सुरक्षाकर्मी पहुंचे.

Calendar Last Updated : 29 November 2023, 01:21 PM IST
Share:

म्यूनिख से बैंकॉक जाने वाली लुफ्थांसा एयरलाइंस की फ्लाइट (LH772) को बुधवार सुबह दिल्ली डायवर्ट किया गया. बताया जा रहा है कि. इस समय दिल्ली अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सुरक्षाकर्मी पहुंच चुके हैं.बता दें, फ्तहांसा से आ रही एक फ्लाइट में पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो गया और दोनों के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि फ्लाइट के अंदर का माहौल बिगड़ गया जिसके चलते पायलट ने बीच रास्ते ही दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी.  लुफ्तहांसा की ये फ्लाइट LH772 म्यूनिख से बैंकॉक जा रही थी.


पति-पत्नी को फ्लाइट से उतार 

"पति-पत्नी के बीच लड़ाई का कारण अभी तक पता नहीं चला है, लेकिन पति-पत्नी के बीच लड़ाई के कारण फ्लाइट को डायवर्ट करना पड़ा. पति-पत्नी को फ्लाइट से उतार दिया गया. दोनों के बाच इतनी लड़ाई हो रही थी कि इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ गयी.  वहीं, फ्लाइट पर बैठे सभी यात्री सुरक्षित हैं


विस्तारा की फ्लाइट हुई थी डायवर्ट
कुछ दिनों पहले खराब मौसम की वजह से राजधानी आनेवाली दो फ्लाइट्स को दो अलग जगहों पर डायवर्ट किया गया था. पहली फ्लाइट, जो कोलकाता से दिल्ली आनेवाली थी, उसे लखनऊ डायवर्ट कर दिया गया. वहीं दूसरी फ्लाइट, जो गुवाहाटी से दिल्ली आनेवाली थी, उसे जयपुर डायवर्ट किया गया
 

सम्बंधित खबर

Recent News