menu-icon
The Bharatvarsh News

पुतिन के कार में विस्फोट! गाड़ी के उड़े परखच्चे , देखें वीडियो

मॉस्को के FSB मुख्यालय के पास पुतिन की एक आलीशान ऑरस लिमोजिन में विस्फोट हो गया. जिसकी वजह से उसमें आग लग गई. यह घटना लुब्यंका में FSB गुप्त सेवा मुख्यालय के पास हुई.

Calendar Last Updated : 30 March 2025, 11:32 AM IST
Share:

Putin luxury Car Explosion: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन एक बड़ी घटना के शिकार होने से बच गए. मॉस्को के FSB मुख्यालय के पास पुतिन की एक आलीशान ऑरस लिमोजिन में विस्फोट हो गया. जिसकी वजह से उसमें आग लग गई. जैसे ही लिमो में आग लगी, आपातकालीन सेवाओं के पहुंचने से पहले आस-पास के बार से कर्मचारी मदद के लिए दौड़े. 

यह घटना लुब्यंका में FSB गुप्त सेवा मुख्यालय के पास हुई. मिल रही जानकारी के मुताबिक वाहन की कीमत 275,000 पाउंड है. इस घटना से जुडा एक क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. क्लिप में दिखाया गया है कि आग इंजन को अपनी चपेट में लेती है और फिर वाहन के पूरे इंटीरियर में फैल जाती है.

पुतिन के मृत्यु के बाद ही रुकेगा संघर्ष

वाहन का प्रबंधन राष्ट्रपति संपत्ति विभाग द्वारा किया जाता है, जो राष्ट्रपति के परिवहन का ध्यान रखता है. अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि घटना के दौरान वाहन के अंदर कौन था. हालांकि इसी बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने दावा किया कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जल्द ही मर जाएंगे. जिसके साथ उन्होंने एक सुझाव भी दिया, जिसमें उन्होंने कहा कि उनकी मृत्यु रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे संघर्ष को समाप्त कर सकती है. द कीव इंडिपेंडेंट के अनुसार, ज़ेलेंस्की ने 26 मार्च को पेरिस में यूरोपीय पत्रकारों के साथ एक साक्षात्कार के दौरान ये टिप्पणियां कीं थी. पुतिन के स्वास्थ्य के बारे में लगातार अटकलों के बीच यह टिप्पणी आई है. 

यूक्रेन के साथ जंग जारी

यूक्रेन और रूस के बीच अभी भी तनाव है. फरवरी 2022 में, रूस ने यूक्रेन पर आक्रमण किया और वर्तमान में लगभग 113,000 वर्ग किलोमीटर या यूक्रेनी क्षेत्र के लगभग 20% पर कब्जा कर लिया है. रूस मिसाइलों और ड्रोन के साथ यूक्रेन के ऊर्जा बुनियादी ढांचे को निशाना बना रहा है, जबकि कीव रूसी तेल और गैस साइटों पर हमला कर रहा है. वहीं यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने अपने देश की नागरिकों की सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मदद की गुहार लगाई है. हालांकि पुतिन ने यूक्रेन को खत्म करने की कसम खाई है. 

सम्बंधित खबर

Recent News