menu-icon
The Bharatvarsh News

Israel- Hamas: 13 इस्राइली बंधक को छोड़ने के बदले 39 फलस्तीनी कैदी रिहा, अपनों की आंखें हुई नम

Israel- Hamas: गाजा में हमास के तरफ से बीते 24 नवंबर को रिहा किए गए इस्राइली बंधक श्राइडर चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में अपने परिजनों से मुलाकात की.

Calendar Last Updated : 26 November 2023, 09:48 AM IST
Share:

हाइलाइट्स

  • 13 इस्राइली बंधकों समेत सात विदेशी नागरिकों को अंतर्राष्ट्रीय रेड क्रॉस के हवाले किया है.
  • परिजनों को देखते ही बंधक भावुक हो गए एवं भागकर उनसे लिपट गए.

Israel- Hamas: इस्राइल-हमास के मध्य बहुत समय से जारी युद्ध में फिलहाल विराम की शुरुआत हो गई है. इस बीच कतर व मिस्र के मध्यस्थों (mediators) ने बताया कि, हमास ने 39 फलस्तीनी नागरिकों के बदले में 13 इस्राइली नागरिकों को रिहा किया गया है. इसके साथ ही 7 विदेशी नागरिकों की भी रिहाई हुई है, इसके अतिरिक्त 2 दिन पहले रिहा किए गए इस्राइली नागरिक अपने परिवार से मिले. 

हमास का बयान 

मिली जानकारी के अनुसार बंधकों की रिहाई में बीते दिन शनिवार को तय वक्त से ज्यादा टाईम लगा, क्योंकि हमास ने बताया कि, इस्राइल युद्ध विराम की शर्तों का उल्लंघन कर रहा है, साथ ही मानवीय मदद के ट्रकों को उत्तरी गाजा तक आने के लिए प्रतिबंध लगा रहा है. जबकि हमास ने कहा कि, इस्राइल द्वारा फलस्तीनी बंधकों की रिहाई वितरण सौदे से कम का था. वहीं हमास के अधिकारी ने बताया कि, इस्राइल के कार्यवाही की वजह से समझौता खतरे में आ सकता है. इतना ही नहीं हमास सशस्त्र विंग का कहना है कि, उन्होंने 13 इस्राइली बंधकों समेत सात विदेशी नागरिकों को अंतर्राष्ट्रीय रेड क्रॉस के हवाले कर दिया है.

परिवार से हुई मुलाकात 

गाजा में हमास के तरफ से बीते 24 नवंबर को रिहा किए गए इस्राइली बंधक श्राइडर चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में अपने परिजनों से मुलाकात की. वहीं कई महीनों बाद अपने परिजनों को देखते ही बंधक भावुक हो गए एवं भागकर उनसे लिपट गए. जिस बंधकों में महिला समेत बच्चे भी मौजूद हैं. 

परिवार का सपना हुआ सच 

आपको बता दें कि, हमास की कैद में जाने के बाद मां और छोटी बहन के साथ रिहा हुई 4 वर्षीय रज अशर इस्राइल में है. दरअसल वह अस्पताल के बेड पर पिता की बाहों में बैठी है. इस दौरान वह पिता योनी से कहती है कि, मैंने सपना देखा कि हम घर आ गए हैं. वहीं जवाब देते हुए उसके पिता ने बताया कि, हां बच्ची तुम्हारा सपना सच हो गया है. पिता-पुत्री के इस भावुक पल को चिल्ड्रेंस मेडिकल सेंटर ने जारी किया है, जिसमें इस्राइल-हमास समझौते के पहले दिन रज, उसकी 2 वर्षीय बहन अवीव संग मां डोरोन बीते शुक्रवार को रिहा हुईं है. 


 

सम्बंधित खबर

Recent News