menu-icon
The Bharatvarsh News

Maldives Parliament: मालदीव की संसद में आपस में भिड़े पक्ष और विपक्ष के सांसद, वीडियो में देखें उठा-पटक

Maldives Parliament: इस दौरान सत्ताधारी प्रोग्रेसिव पार्टी ऑफ मालदीव (पीपीएम) और पीपुल्स नेशनल कांग्रेस (पीएनसी ) गठबंधन ने विपक्ष के इस रवैये पर चिंता व्यक्त की है. इसे लेकर उन्होंने कहा कि मंजूरी से इनकार करना सरकार के कामकाज में बाधा डालने का प्रयास है.

Calendar Last Updated : 28 January 2024, 09:11 PM IST
Share:

हाइलाइट्स

  • मालदीव की संसद में आपस में भिड़े पक्ष और विपक्ष के सांसद
  • वीडियो में देखें उठा-पटक

Maldives Parliament: प्रधानमंत्री मोदी की हाल में की गई यात्रा के बाद मालदीव चर्चा का विषय बना था. इस बीच आज ( 28 जनवरी) फिर मालदीव की संसद से मार-पीट का मामला सामने आया है. बता दें सत्तारूढ़ गठबंधन और विपक्षी सांसदों के बीच झड़प हो गई है. जिससे राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू की ओर से बुलाए विशेष सत्र की कार्रवाई बाधित हो गई. इस दौरान वहां भारी अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला. 

सन ऑनलाइन की रिपोर्ट के अनुसार घटना राष्ट्रपति मुइज्जू के मंत्री मण्डल के लिए होने वाले मतदान से पहले हुई है. रिपोर्ट के मुताबिक संसद में वोटिंग से पहले पीपुल्स नेशनल कांग्रेस (पीएनसी) और प्रोग्रेसिव पार्टी ऑफ मालदीव (पीपीएम ) के सरकार समर्थक सांसद, पूर्व राष्ट्रपति इब्राहीम मोहम्मद सोलिह के नेतृत्व वाली मालदीव वियन डेमोक्रेटिक पार्टी (एमडीपी )के विरोध में उतर आए.

इस दौरान एक स्थानीय समाचार चैनल के अनुसार मालदीव में विपक्षी दल की और से  मुइज्जू  के मंत्रिमंडल के चार सदस्यों के लिए मंजूरी पर रोक लगा दी है. 

वीडियो हुआ जारी 

इस बीच न्यूज चैनल अधाधू ने पूरी घटना का वीडियो जारी किया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि एमडीपी सांसद ईसा और पीएनसी सांसद अब्दुल्ला शहीम अब्दुल हकीम मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं. वहीं वीडियो फुटेज में देखा जा सकता है कि शहीम ने ईसा का पैर पकड़ लिया, जिससे वह जमीन में गिर गए और फिर ईसा ने शाहिम की गर्दन पर लात मारी और उनके बाल खींचे. घटना में घायल हुए सांसद शहीम को इलाज के लिए एम्बुलेंस में अस्पताल ले जाया गया है.

सरकार के कामकाज में बाधा डालने की कोशिश की गई

इस दौरान सत्ताधारी प्रोग्रेसिव पार्टी ऑफ मालदीव (पीपीएम) और पीपुल्स नेशनल कांग्रेस (पीएनसी ) गठबंधन ने विपक्ष के इस रवैये पर चिंता व्यक्त की है. इसे लेकर उन्होंने कहा कि मंजूरी से इनकार करना सरकार के कामकाज में बाधा डालने का प्रयास है.

सम्बंधित खबर

Recent News