menu-icon
The Bharatvarsh News

ट्रंप ने क्यों उतारा था नेतन्याहू पर गुस्सा? इजरायली पीएम ने 'घरेलू बात' कहकर खोला दोनों के रिश्तों का बड़ा राज

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच गहराता तनाव अब वैश्विक कूटनीति के केंद्र में आ गया है.

Calendar Last Updated : 05 June 2026, 08:16 AM IST
Share:

नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच गहराता तनाव अब वैश्विक कूटनीति के केंद्र में आ गया है. हाल ही में एक फोन कॉल के दौरान ट्रंप द्वारा नेतन्याहू को बुरी तरह फटकार लगाने और उन्हें 'पागल' तक कह देने की खबरें सामने आई थीं.

विवाद को दबाने की कोशिश

जिसकी पुष्टि खुद अमेरिकी राष्ट्रपति ने भी की है. इस तीखी नोकझोंक के बाद अब इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का आधिकारिक बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने इस पूरे विवाद को दबाने की कोशिश करते हुए इसे 'पारिवारिक मतभेद' करार दिया है.

परिवारों में ऐसा मनमुटाव आम बात है – नेतन्याहू

सीएनबीसी को दिए एक विशेष इंटरव्यू में बेंजामिन नेतन्याहू ने डोनाल्ड ट्रंप के साथ किसी भी तरह के गंभीर या स्थायी मतभेद की खबरों को पूरी तरह से खारिज कर दिया. दोनों देशों के बीच मजबूत संबंधों का हवाला देते हुए नेतन्याहू ने कहा कि कभी-कभी हमारे बीच रणनीतिक स्तर पर मतभेद होते हैं ठीक वैसे ही जैसे किसी एक परिवार के भीतर होना बेहद आम बात है. लेकिन अच्छे दोस्तों की तरह हम हमेशा इन मुद्दों को सुलझाने का रास्ता खोज लेते हैं. हमारे रिश्ते हमेशा की तरह मजबूत हैं.

दोनों नेता लगातार संपर्क में हैं

नेतन्याहू ने आगे दावा किया कि वे दोनों नेता लगातार संपर्क में हैं और वे हर दो दिन में एक बार ट्रंप से बात करते हैं. उन्होंने कहा कि वे सुबह किसी बात पर असहमत हो सकते हैं और दोपहर तक उसी मुद्दे पर सहमति का रास्ता निकाल लेते हैं.

क्यों भड़के थे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप?

अमेरिकी मीडिया आउटलेट एक्सियोस की रिपोर्ट के अनुसार इस पूरे विवाद की मुख्य वजह इजरायल द्वारा लेबनान में शुरू किया गया नया सैन्य अभियान और बेरूत पर की गई भीषण बमबारी थी. इजरायल के इस कदम से लेबनान युद्धविराम तो खतरे में पड़ा ही साथ ही ईरान ने अमेरिका के साथ चल रही शांति वार्ता को निलंबित करने का एलान कर दिया.

ट्रंप ने लगाई नेतन्याहू की क्लास

ट्रंप प्रशासन ईरान के साथ एक बड़े रणनीतिक समझौते के बेहद करीब था जो इजरायल के इस हमले के कारण खटाई में पड़ गया. इसी बात से नाराज होकर ट्रंप ने सोमवार रात फोन कॉल पर नेतन्याहू की क्लास लगा दी.

मैं न होता तो तुम जेल में होते

वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से सामने आई जानकारी के मुताबिक यह फोन कॉल बेहद तनावपूर्ण और आक्रामक थी. गुस्से से लाल ट्रंप ने फोन पर चिल्लाते हुए नेतन्याहू से कहा कि तुम पूरी तरह पागल हो चुके हो. अगर मैं न होता तो तुम आज जेल की सलाखों के पीछे होते. मैं तुम्हारी जान बचा रहा हूं. तुम्हारी इन हरकतों की वजह से आज हर कोई तुमसे और इजरायल से नफरत करने लगा है.

ट्रंप और नेतन्याहू दोस्त हैं

बाद में ट्रंप ने इस मामले पर थोड़ा नरम रुख अपनाते हुए स्वीकार किया कि वे गुस्से में नहीं बल्कि इजरायल के इस अड़ियल रुख से बेहद परेशान थे. इस कड़वाहट के बावजूद नेतन्याहू अभी भी डोनाल्ड ट्रंप को इजरायल का सबसे बड़ा शुभचिंतक और दोस्त बता रहे हैं. 

सम्बंधित खबर

Recent News