menu-icon
The Bharatvarsh News

PAKISTAN : स्वात के पुलिस थाने पर आत्मघाती हमले में 12 की मौत, 40 से ज्यादा घायल

PAKISTAN : पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सोमवार को आत्मघाती हमला हो गया है। यह हमला एक पुलिस थाने पर हुआ है। जिसमें आठ पुलिसकर्मियों समेत करीब 12 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 40 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है। जानकारी के मुताबिक, यह विस्फोट स्वात घाटी के कबाल […]

Calendar Last Updated : 25 April 2023, 05:10 PM IST
Share:

PAKISTAN : पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सोमवार को आत्मघाती हमला हो गया है। यह हमला एक पुलिस थाने पर हुआ है। जिसमें आठ पुलिसकर्मियों समेत करीब 12 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 40 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है। जानकारी के मुताबिक, यह विस्फोट स्वात घाटी के कबाल थाने में हुआ। बताया गया कि थाना परिसर में आतंकवाद-रोधी विभाग और एक मस्जिद भी है।

खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के पुलिस महानिरीक्षक अख्तर हयात खान ने कहा कि सुरक्षा अधिकारी हाई अलर्ट पर हैं। हमले के बाद पूरे इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। पाकिस्तानी अखबार डॉन ने पुलिस का हवाला देते हुए बताया कि सोमवार को स्वात के कबाल में आतंकवाद-रोधी विभाग (सीटीडी) पुलिस थाने में हुए आत्मघाती हमले में आठ पुलिसकर्मियों सहित 10 लोगों की मौत हो गई। जबकि 20 से अधिक लोग घायल हो गए है। मंगलवार को मृतकों की बढ़कर 12 तक पहुंच गई है। वहीं घायलों की संख्या अधिक होने की वजह से मृतकों की संख्या में इजाफा देखने को मिल सकता है।

मीडिया रिपोर्ट्स में मुताबिक, तत्काल हमले की जिम्मेदारी किसी भी आतंकी संगठन ने नहीं ली है। लेकिन इस धमाके के पीछे तहरीक-ए-तालिबान (टीटीपी) की भूमिका होने का दावा किया जा रहा है। गौरतलब हो कि पिछले कुछ महीनों में टीटीपी ने पाकिस्तान में अपने हमले तेज किए है। हाल ही में पाकिस्तान सरकार के साथ संघर्ष विराम खत्म करने के बाद इस हमले में टीटीपी का हाथ होने का दावा किया जा रहा है।

पाकिस्तान के गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह धमाके की निंदा करते हुए दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जल्द ही आतंकवाद को जड़ से उखाड़ फेंका जाएगा। वहीं खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कार्यवाहक मुख्यमंत्री मुहम्मद आजम खान ने हमले की निंदा की और अधिकारियों से राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिला पुलिस अधिकारी शफी उल्लाह गंडापुर ने कहा कि थाने के अंदर दो विस्फोट हुए। जिसमें थाने की इमारत नष्ट हो गई है। वहीं पुलिस का कहना है कि कई लोग मलबे में दबे हुए है, जबकि घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। इस घटना के बाद नजदीक के अस्पतालो में आपात स्थिति घोषित कर दी गई थी।

सम्बंधित खबर

Recent News