menu-icon
The Bharatvarsh News

शहबाज शरीफ फिर बने पाकिस्तान PM, पीटीआई के उमर अयूब खान को दी मात

Pakistan New Prime Minister: शहबाज शरीफ इससे पहले अप्रैल 2022 से अगस्त 2023 तक पाकिस्तान के पीएम रह चुके हैं. उस समय भी उन्होंने पीपीपी के साथ मिलकर अपनी सरकार बनाई थी.

Calendar Last Updated : 03 March 2024, 03:59 PM IST
Share:

हाइलाइट्स

  • शहबाज शरीफ फिर बने पाकिस्तान PM
  • पीटीआई के उमर अयूब खान को दी मात

Pakistan New Prime Minister: पाकिस्तान में कई दिनों से जारी राजनीतिक उथल- पुथल के बीच नया प्रधानमंत्री मिल गया है. इस दौरान पाकिस्तान मुस्लिम लीग (एन) के वरिष्ठ नेता शहबाज शरीफ एक बार फिर पाकिस्तान की सत्ता संभालेंगे. आज ( 3 मार्च) को उन्हें वोटिंग के बाद पीएम चुना गया. उन्होंने शनिवार को प्रधानमंत्री पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया था. मतदान से पहले ही आंकड़ें पीएमएल-एन के हक में थे और यह अनुमान लगाए जा रहे थे कि एक बार फिर देश की कामन शहबाज शरीफ के हाथों में आएगी. वहीं इनके खिलाफ इमरान खान की पार्टी पीटीआई के नेता उमर अयूब ने चुनाव पीएम पद के लिए अपना नामांकन दर्ज किया था. 

4 मार्च को शपथ लेंगे शहबाज शरीफ

पाकिस्तानी संसद में आज सुबह पीएम पद के चुनाव के लिए मतदान शुरू हुआ. वोटिंग के दौरान शहबाज ने अपने प्रतिद्वंद्वी पर 100 वोटों से बढ़त हासिल की. चुनाव में शहबाज शरीफ को 201 वोट प्राप्त हुए. जबकि पीटीआई के उमर अयूब खान को सिर्फ 92 वोट ही मिले. इसके बाद शहबाज शरीफको  पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री के रूप में चुन लिया गया. बता दें कि शहबाज शरीफ सोमवार यानि 4 मार्च को पीएम पद की शपथ ग्रहण करेंगे.

PPP और MQM के साथ हुआ था गठबंधन  

पाकिस्तान में फरवरी में हुए चुनाव में किसी भी राजनीतिक दल को बहुमत नहीं प्राप्त हुआ था.  इसके बाद नवाज शरीफ की पार्टी पीएमएल-एन ने पीपीपी और एमक्यूएम के साथ गठबंधन करके सरकार बनाने का निर्णय लिया था. शहबाज शरीफ नवाज शरीफ के छोटे भाई हैं. उन्होंने पार्टी की तरफ से पीएम के लिए नामांकन दाखिल किया था. शहबाज शरीफ इससे पहले अप्रैल 2022 से अगस्त 2023 तक पाकिस्तान के पीएम रह चुके हैं. उस समय भी उन्होंने पीपीपी के साथ मिलकर अपनी सरकार बनाई थी.

फरवरी में हुए चुनावों में किसे कितने मिले वोट?

पाकिस्तान में 8 फरवरी को आम चुनाव हुए थे. इसमें पीएमएल-एन ने 75 सीटों पर जीत दर्ज की थी. जबकि जेल में बंद इमरान खान की पार्टी के समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार 90 से अधिक सीटें जीतीं थी. वहीं पीपीपी ने 54 सीटों पर जीत हासिल की थी.

सम्बंधित खबर

Recent News