menu-icon
The Bharatvarsh News

Israel-Hamas War: शुक्रवार से इजरायल-हमास के बीच होगा युद्ध विराम, 13 बंधक होंगे रिहा

Israel-Hamas War: कतर के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माजेद अल अंसारी के अनुसार युद्ध पर विराम शुक्रवार की सुबह 7बजे शुरू होगा. और फिर 4 बजे शाम को बंधकों को रिहा किया जाएगा.

Calendar Last Updated : 23 November 2023, 11:21 PM IST
Share:

Israel-Hamas War: आतंकी संगठन हमास और इजराइल के बीच जारी युद्ध को लेकर कतर ने बड़ी घोषणा की है . बता दें, कि कतर के अनुसार कल यानि शुक्रवार को संघर्ष विराम की शुरुआत होगी. वहीं देर शाम तक बंधकों की रिहाई की जाएगी. कतर के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माजेद अल अंसारी के अनुसार युद्ध पर विराम शुक्रवार की सुबह 7 बजे शुरू होगा. और फिर 4 बजे शाम को बंधकों को रिहा किया जाएगा. इसमें बच्चों और महिलाओं सहित 13 लोगों की रिहाई की जाएगी. 

बंधकों की लिस्ट हुई जारी

सीएनएन ने माजेद अल अंसारी के हवाले से बताया कि इजराइल की खुफिया एजेंसी मोसाद को रिहा करने वाले कैदियों की सूची जारी कर दी गई है. इसी के साथ सात अक्टूबर से शुरू हुए इजराइल और हमास के बीच जंग में पहली बार विराम लगेगा. बता दें कि समझौते के तहत संघर्ष विराम की शरुआत गुरुवार यानि आज होने वाली थी, मगर ऐसा नहीं हो पाया. 

इजरायल और हमास बीच क्या हुआ समझौता?

बता दें, कि इजराइल और हमास ने चार दिन के अस्थायी युद्ध विराम पर अपनी सहमति जताई थी. जिसके तहत 150 फिलिस्तीन कैदियों की रिहाई के बदले हमास 50 इजराइली बंधकों को रिहा करेगा. इजराइल कैबिनेट ने कतर, मिस्र और अमेरिका की मध्यस्थता वाले समझौते को तीन के मुकाबले 35 वोट से मंजूरी दी थी. धुर दक्षिणपंथी ओत्जमा येहुदित पार्टी के राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री इतामार बेन ग्विर सहित पार्टी के मंत्रियों ने इसके खिलाफ मतदान किया था. 

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के  एक बयान के अनुसार गाजा में बंधक बनाई गईं 50 महिलाओं और बच्चों को चार दिन में रिहा किया जाएगा. इस दौरान युद्ध विराम रहेगा.  बयान में कहा गया था कि हर 10 अतिरिक्त बंधकों की रिहाई पर युद्ध विराम अगले दिन के लिए बढ़ा दिया जाएगा. 

कितने लोग बनाए गए बंधक?

न्यूज एजेंसी पीटीआई ने इजरायल सेना के हवाले से बताया कि युद्ध शुरू होने के बाद से उसने वेस्ट बैंक में 1,850 से अधिक  फिलिस्तीन नागरिकों को हिरासत में लिया है, जिनमें से अधिकतर संदिग्ध हमास सदस्य हैं. वहीं रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, हमास ने युद्ध शुरू होने के बाद से 240 इजराइली लोगों को बंधक बनाया है.

सम्बंधित खबर

Recent News