menu-icon
The Bharatvarsh News

World COPD Day: अगर लंबे समय से हैं खांसी से ग्रसित, तो हो सकते हैं सीओपीडी के शिकार

World COPD Day: डॉक्टरों के अनुसार इस बीमारी में फेफड़ों से संबंधित पारेशानियां लगातार बढ़ती जाती हैं. जागरूकता से ही इसका इलाज किया जा सकता है. अगर व्यक्ति अस्थमा से जूझ रहा है, और ये बीमारी अधिक बढ़ जाए तो यह सीओपीडी डिजीज में बदल सकती है.

Calendar Last Updated : 15 November 2023, 10:45 AM IST
Share:

हाइलाइट्स

  • अगर लंबे समय से हैं खांसी से ग्रसित,
  • हो सकते हैं सीओपीडी के शिकार

World COPD Day: इस वर्ष 15 नवंबर को देश में "वर्ल्ड सीओपीडी डे" (विश्व सीओपीडी दिवस) मनाया जा रहा है.  इस दिवस को जागरूकता के रूप में मनाया जाता है. बता दें कि  धुएं में मौजूद हानिकारक रसायन व्यक्ति के फेफड़ों को नुकसान पहुंचाते हैं. अगर समय रहते इसका पता चल जाए तो व्यक्ति का इलाज दवा से भी किया जा सकता है. डॉक्टरों के अनुसार, जागरूकता से ही क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (सीओपीडी) का इलाज किया जा सकता है. 

क्या है सीओपीडी?

आपको बता दें, कि क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (सीओपीडी) का अर्थ है लंबे समय तक फेफड़ों में बनी समस्या के कारण सांस लेने में परेशानी का होना. इस बीमारी का कोई भी इलाज नहीं है. लेकिन इसके बारे में जागरूकता और सही समय पर समस्या का पता लगने पर  पर मरीज को बचाया जा सकता है. 

इस बीमारी में फेफड़े होते हैं खराब 

डॉक्टरों के अनुसार इस बीमारी में फेफड़ों से संबंधित पारेशानियां लगातार बढ़ती जाती हैं. जागरूकता से ही इसका इलाज किया जा सकता है. अगर व्यक्ति अस्थमा से जूझ रहा है, और ये बीमारी अधिक बढ़ जाए तो यह  सीओपीडी  डिजीज में बदल सकती है. इस बीमारी से पीड़ित अधिकांश लोग वे हैं जो अत्यधिक धूम्रपान करते हैं या धूम्रपान के संपर्क में रहते हैं. 

ऑटो चालकों में बढ़ रही ये बीमारी
 

पूर्वी दिल्ली के 409 ऑटो चालकों पर किये गए एक अध्ययन में पता चला है कि 13.7 प्रतिशत ऑटो चालक सीओपीडी से पीड़ित पाए गए हैं. उनकी औसत उम्र 43 साल हैं. वहीं इनमें से 63 प्रतिशत ऑटो चालक 10 साल से ऑटो चला रहे हैं.  

इस मास्क से हो सकता है बचाव 

अध्ययन के दौरान पता चला है कि 7.3 प्रतिशत ऑटो चालक वायु प्रदूषण से बचने के लिए मास्क का इस्तेमाल करते हैं. इनमें से अधिकत्तर लोग कपड़े के मास्क का इस्तेमाल करते हैं. जो प्रदूषण से अधिक सुरक्षा नहीं देता है. प्रदूषण से बचाव के लिए N95 का मास्क का उपयोग करना आपके लिए अच्छा साबित हो सकता है. 

सम्बंधित खबर

Recent News