menu-icon
The Bharatvarsh News

Khasta Kachodi Recipe: अगर आप भी हैं कचौरी के शौकीन तो,जान लें यह रेसिपी

Khasta Kachodi Recipe: अगर आप भी कचौरी खाना पसंद करते हैं तो, हम आपके लिए खस्ता कचौड़ी की रेसिपी लेकर आए हैं. जिसका आनंद आप हर मौसम में ले सकते हैं. वहीं कचौड़ियों में मूंग दाल और बेसन भरा जाता है. जो स्वाद को दोगुना कर देता है. यहां तक की कई शुभ अवसर या […]

Calendar Last Updated : 01 November 2023, 02:20 PM IST
Share:

Khasta Kachodi Recipe: अगर आप भी कचौरी खाना पसंद करते हैं तो, हम आपके लिए खस्ता कचौड़ी की रेसिपी लेकर आए हैं. जिसका आनंद आप हर मौसम में ले सकते हैं. वहीं कचौड़ियों में मूंग दाल और बेसन भरा जाता है. जो स्वाद को दोगुना कर देता है. यहां तक की कई शुभ अवसर या कभी भी मूड चेंज करने के लिए कचौरी आप बना सकते है. जिसको खाने के बाद आपको अच्छी फिलिंग आती है. जिसको बनाने के लिए आप एक पैन में मध्यम आंच पर आधा कप तेल गर्म करें, एवं इसमें उबली हुई मूंग दाल डालकर 10 मिनट तक फ्राई करें.

आगे की विधि

अब आप पैन में बेसन डालें एवं दाल को कुछ मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं. अब आप गरम मसाला पाउडर, अनार के दाने, अमचूर पाउडर इसमें डालें. जबकि मैदा में बचा हुआ तेल एवं नमक डालकर सख्त आटा गूंथ लीजिए. इसके बाद तैयार आटे को करीबन 10 से 15 मिनट के लिए ढककर रख दीजिए. आटे को बराबर हिस्सों में बांटने के बाद लोई को चपटा कर लें. इसके बाद उसमें एक चम्मच भरावन डालकर मुंह बंद कर दें. इसके बाद आप कचौड़ियों को गीले मलमल के कपड़े से ढककर रख दें.

गर्म तेल में तले

अब आप एक कड़ाही में तेल तब तक गर्म करें,जब तक की तेल से धुआं न निकलने लगे. उसके बाद कचौड़ी को ऊपर से थोड़ा सा चपटा कर लीजिए एवं एक-एक करके तेल में डालते जाएं. कढ़ाई का आंच तेज होना चाहिए, जब कचौड़ियां फूल जाएं तो आंच धीमी कर दें. कचौड़ियों को पलट-पलट कर सुनहरा होने तक तलते रहिए. जब आपकी सारी कचौरियां तैयार हो जोए तो, उसे पुदीने या सॉस के साथ गर्मागर्म सर्व करें. घर के लोग अंगुलियां चाटते रह जाएंगे.

सम्बंधित खबर

Recent News