menu-icon
The Bharatvarsh News

Lifestyle: क्या डायबिटीज के मरीज खा सकते हैं पिस्ता बादाम? नहीं जानते तो जान लें

Lifestyle: पिस्ता बादाम सेहत के लिए सही साबित होता है, किन्तु आपको पता होना चाहिए कि, एक दिन में इसे कितना खाना चाहिए. वहीं कई बीमारियों से लड़ने के लिए पिस्ता खाना लाभदायक माना जाता है. क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में कॉपर, जिंक, विटामिन बी-6, कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन, प्रोटीन, विटामिन सी की मौजूदगी पाई जाती […]

Calendar Last Updated : 02 November 2023, 01:34 PM IST
Share:

Lifestyle: पिस्ता बादाम सेहत के लिए सही साबित होता है, किन्तु आपको पता होना चाहिए कि, एक दिन में इसे कितना खाना चाहिए. वहीं कई बीमारियों से लड़ने के लिए पिस्ता खाना लाभदायक माना जाता है. क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में कॉपर, जिंक, विटामिन बी-6, कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन, प्रोटीन, विटामिन सी की मौजूदगी पाई जाती है.

वजन कम में मदद

वहीं इसके साथ ही अधिक मात्रा में एंटीआक्सीडेंट उपस्थित होते हैं. डायबिटीज जैसी बड़ी बीमारी में नमकीन पिस्ता अधिक फायदेमंद साबित होता है. जबकि जिन लोगों को भी अपना वजन कम करना है, वह रेगुलर बेसिस पर पिस्ता खा सकते हैं. वहीं इसमें फैट एवं कैलोरी कम पाई जाती है. दरअसल अधिक मात्रा में इसे खाने से आपको अधिक नुकसान भी पहुंच सकता है. परन्तु जानने वाली बात ये है कि, एक दिन में कितने पिस्ता बादाम खाने चाहिए.

कितना खाएं पिस्ता

मिली जानकारी के मुताबिक, एक दिन में 15-20 ग्राम पिस्ता खाया जा सकता है. वहीं इससे अधिक खाने पर आपको बहुत नुकसान झेलना पड़ सकता है. जबकि 15-20 ग्राम पिस्ता या तो रेस्ट किया हो या भिगो कर रखी गई हो, आप इस प्रकार से ही इसका सेवन करें.

डाटबिटीज में कैसे करता काम

डायबिटीज के मरीज अगर पिस्ता बादाम खाते हैं तो, आपका ब्लड शुगर लेवल कम होता है. वहीं डॉक्टरों ने रिसर्च करके बताया है कि, अगर आप पिस्ता बादाम खाते हैं तो, आपका ग्लाइसेमिक लेवल एवं शरीर में सूजन की दिक्कतें कम हो सकती है. साथ ही इस भयानक बीमारी से लड़ने में आपको मदद करेगी.

खून की होती है पूरी

बता दें कि, पिस्ता में अधिक मात्रा में आयरन की मौजूदगी होती है. जिसके कारण एनीमिया की समस्या खत्म होती है. इसके बावजूद शरीर में खून का लेवल बढ़ाने में मदद करता है, साथ ही हिमाग्लोबिन को भी बढ़ा देता है. इसके साथ ही साथ पिस्ता खाने से शरीर को भरपूर एनर्जी मिलती है.

सम्बंधित खबर

Recent News