menu-icon
The Bharatvarsh News

Parenting Tips: अगर अपने बच्चों को दूसरे बच्चों से करते है कंपेयर तो, कितना बुरा पड़ता है असर, जानिए.....

Parenting Tips: दुनिया के हर मां-बाप अपने बच्चों से बहुत प्यार करते हैं. लेकिन अगर आप अक्सर दूसरे बच्चों की तुलना अपने बच्चों से कर करते है तो इसका असर बच्चो पर काफी ज्यादी पड़ता है. इससे बच्चो में मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा असर पड़ सकता है

Calendar Last Updated : 29 November 2023, 06:31 PM IST
Share:

बच्चों में जलन पैदा होती है

एक दूसरे से तुलना करने पर बच्चों में भेदभाव पैदा होता है.जिसके बाद बच्चे एक दूसरे को पंसद करना बंद कर देते है. साथ ही भाई बहन के बीच दरार बचपन से ही आ जाती है.

माता-पिता से लगाव कम

मां-बाप जब बच्चों को किसी काम के काबिल नहीं समझते बस अपने बच्चों की एक दूसरे से तुलना करते हैं तब बच्चे धीरे- धीरे दूर होने लगते हैं.

बच्चों में तनाव की समस्या

तुलना होने के कारण बच्चे अक्सर बेहतर प्रदर्शन करने के तनाव में आ जाते हैं और खुले दिमाग से सोच नहीं पाते. जिस काम को वे बेहतर कर सकते थे उसे भी वे तनाव के कारण बिगाड़ देते हैं

आत्मविश्वास की कमी

तुलना होने से बच्चे को यह भरोसा हो जाता है कि वे सामने वाले से कमज़ोर हैं, जिसके बाद उनके अंदर कुछ करने की क्षमता कम हो जाती है. जल्दी ही हार मान जाते हैं.इससे बच्चों में बहुत तेज़ी से आत्मविश्वास गिरता है और उन्हें खुद पर भरोसा नहीं रह जाता है

सम्बंधित खबर

Recent News