menu-icon
The Bharatvarsh News

नितिन नवीन ने अपनी नई टीम का किया ऐलान, वसुंधरा, स्मृति को मिली बड़ी जिम्मेदारी

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया है। नई टीम में पार्टी ने कई अनुभवी नेताओं को अहम जिम्मेदारियां सौंपी हैं। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की संगठन में वापसी हुई है।

Calendar Last Updated : 17 August 2026, 06:30 PM IST
Share:

नई दिल्ली: बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने पार्टी की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया है। इस लिस्ट में कई बड़े नामों की एंट्री हुई है। राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, पूर्व केंद्रीय मंत्री राम माधव और स्मृति ईरानी को अहम पद दिए गए हैं। पार्टी का फोकस 2026 के चुनाव और संगठन को नई मजबूती देने पर है।  

वसुंधरा और राम माधव बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष   

नई टीम में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं पार्टी में वापसी कर रहे राम माधव को भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। उत्तराखंड के पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत और ओडिशा के सांसद बैजयंत जय पांडा को भी उपाध्यक्ष बनाया गया है। कुल 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्षों में 5 महिलाएं शामिल हैं।  

स्मृति ईरानी को मिली महामंत्री की कमान   

पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की भी संगठन में एंट्री हुई है। उन्हें राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। 8 राष्ट्रीय महासचिवों में वो अकेली महिला हैं। विनोद तावड़े और सुनील बंसल राष्ट्रीय महासचिव के पद पर बने रहेंगे। बीएल संतोष राष्ट्रीय महासचिव संगठन की भूमिका निभाते रहेंगे। अनिल एंटनी को राष्ट्रीय सचिव और अनिल बलूनी को मीडिया की अहम जिम्मेदारी फिर से दी गई है।  

कोषाध्यक्ष और अन्य अहम नियुक्तियां   

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को बीजेपी का राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाया गया है। उनके साथ राजेश मंगल को राष्ट्रीय संयुक्त कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। संगठन और आउटरीच विंग में भी बदलाव हुए हैं। संबित पात्रा को नॉर्थ-ईस्ट का कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। तरुण चुघ को केंद्रीय कार्यालय का प्रभारी बनाया गया है। सोशल मीडिया की कमान दीपक म्हास्के को सौंपी गई है।  

नितिन नवीन बोले - "टीम देगी नई गति"   

नितिन नवीन ने X पर पोस्ट कर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने लिखा, "अनुभव और ऊर्जा से समृद्ध यह टीम आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में संगठन को नई गति देगी। मुझे पूरा विश्वास है कि सभी सदस्य कार्यकर्ता भाव से संगठन को और मजबूत करेंगे और 'विकसित भारत' के संकल्प को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।"  

पार्टी सूत्रों के मुताबिक इस टीम में अनुभवी नेताओं के साथ नए चेहरों को भी जगह दी गई है ताकि संगठन में संतुलन बना रहे। अब इस टीम के सामने 2026 के चुनावी राज्यों में पार्टी को मजबूत करने की चुनौती होगी।  

सम्बंधित खबर

Recent News