menu-icon
The Bharatvarsh News

Christmas Cake Recipe: क्रिसमस के लिए तैयार करें खास केक, जानें स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी

क्रिसमस केक बाकी दिनों के केक से काफी अलग होता है. इस केक में किसी भी तरह का कोई क्रीम नहीं मिलाया जाता है. ना ही इसमें कुछ बहुत अलग सजावट की जाती है. इस केक में केवल सूखे मेवे होते हैं, जो खाने में काफी स्वादिष्ट होता है. यह केक बच्चों को काफी पसंद आता है.

Calendar Last Updated : 24 December 2024, 11:55 AM IST
Share:

Christmas Cake Recipe: दिसंबर महीना को क्रिसमस का महीना कहा जाता है. इस महीने लोग छुट्टी और एंजॉय के मूड में होते है. खास कर क्रिसमस से शुरू होकर अगले साल तक पार्टी का माहौल होता है. लेकिन अगर क्रिसमस पार्टी हो रही हो तो उसमे सबसे जरुरी केक होता है.

क्रिसमस केक बाकी दिनों के केक से काफी अलग होता है. इस केक में किसी भी तरह का कोई क्रीम नहीं मिलाया जाता है. ना ही इसमें कुछ बहुत अलग सजावट की जाती है. इस केक में केवल सूखे मेवे होते हैं, जो खाने में काफी स्वादिष्ट होता है. यह केक बच्चों को काफी पसंद आता है. अगर इस केक को घर पर बनाया जाए तो इसके टेस्ट और भी ज्यादा बढ़ जाते हैं. आज हम आपको कुछ आसान स्टेप बताएंगे,  जिससे आप घर में ही क्रिसमस केक तैयार कर सकते हैं. 

इन सामग्रियों की जरूरत

  • सूखे मेवे और टूटी फ्रूटी: 1 छोटी कटोरी  
  • पाउडर चीनी: ½ कप  
  • दूध: 1 कप  
  • रिफाइंड तेल: 6 बड़े चम्मच  
  • वेनिला एसेंस: 1 चम्मच  
  • जायफल पाउडर: 1 चम्मच  
  • दालचीनी पाउडर: ½ चम्मच  
  • सूखा अदरक पाउडर: 2 चुटकी  
  • कोको पाउडर: 1 चम्मच  
  • बेकिंग पाउडर: ½ चम्मच  
  • बेकिंग सोडा: ¼ चम्मच  
  • सफेद सिरका: 2 चम्मच  
  • चीनी: ½ कटोरी  
  • गर्म पानी: 1 कटोरी  
  • संतरे का रस: 6 चम्मच  

इस आसान तरीके से करें तैयार 

 स्टेप 1:

मेवों को भिगोना  

  • संतरे का रस एक बड़े बर्तन में डालें
  • उसमें मुनक्का, किशमिश, बादाम, काजू, अखरोट, टूटी फ्रूटी और खजूर डालकर मिलाएं
  • इसे आधे घंटे के लिए छोड़ दें.  

स्टेप 2:

कैरमेल सिरप बनाना  

  • एक पैन में चीनी डालकर मध्यम आंच पर गरम करें
  • जब चीनी पिघल जाए, आंच बंद करें और उसमें गर्म पानी डालकर मिलाएं
  • आपका कैरमेल सिरप तैयार है

स्टेप 3:

बैटर तैयार करना  

  • दूध, वनीला एसेंस और रिफाइंड तेल को एक बाउल में अच्छी तरह मिलाएं  
  • इसमें जायफल पाउडर, दालचीनी पाउडर और सूखा अदरक पाउडर डालें
  • अब मैदा, बेकिंग पाउडर और कोको पाउडर को छानकर इस मिश्रण में मिलाएं 

स्टेप 4:

मेवे और सिरप मिलाना  

  • कैरमेल सिरप और भिगोए हुए मेवे बैटर में डालें
  • सभी चीजों को ब्लेंडर की मदद से अच्छी तरह मिलाएं

स्टेप 5:

कुकर तैयार करना  

  • कुकर में 2 कप नमक डालें और उस पर केक स्टैंड रखें
  •  कुकर का रबर और सीटी हटा दें

स्टेप 6:

केक बैटर को सेट करना  

  • केक टिन में तेल लगाएँ और बटर पेपर बिछाएं
  •  बैटर में सफेद सिरका डालें और अच्छी तरह मिलाएं  
  • तैयार बैटर को केक टिन में डालें और ऊपर से काजू व किशमिश सजाएं  

स्टेप 7:

केक बेक करना  

  • गरम कुकर में केक टिन रखें
  •  पहले 15 मिनट मध्यम आंच पर और फिर 50 मिनट धीमी आंच पर पकाएं 
  • केक में टूथपिक डालकर जाँचें, अगर टूथपिक साफ बाहर आए तो केक तैयार है

 चरण 8:

परोसना  

  •  केक को कुकर से निकालें, ठंडा होने दें
  • इसे काटकर क्रिसमस की खुशी के साथ परिवार और दोस्तों के साथ साझा करें

सम्बंधित खबर

Recent News