menu-icon
The Bharatvarsh News

चावल के पानी से चेहरे पर आएगी कोरियन स्किन जैसी चमक, जानें कैसे करें इस्तेमाल

Rice Water Benefits: चावल में कई तरह के विटामिन और मिनरल पाए जाते हैं, जो आपके स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं. आज हम आपको बताएंगे हैं कि चावल के पानी में कौन-कौन से विटामिन पाए जाते हैं और इन्हें त्वचा पर लगाने से क्या फायदे होते हैं.

Calendar Last Updated : 05 March 2025, 09:41 AM IST
Share:

Rice Water Benefits: चावल के पानी का इस्तेमाल सदियों से ब्यूटी ट्रीटमेंट के रूप में किया जाता है. माना जाता है कि कोरिया के लोग अपनी खूबसूरती को बनाए रखने के लिए चावल के पानी का खूब इस्तेमाल करते हैं.

चावल में कई तरह के विटामिन और मिनरल पाए जाते हैं, जो आपके स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं. आज हम आपको बताएंगे हैं कि चावल के पानी में कौन-कौन से विटामिन पाए जाते हैं और इन्हें त्वचा पर लगाने से क्या फायदे होते हैं.

चावल के पानी में विटामिन 

चावल के पानी में कई तरह के विटामिन होते हैं. जो त्वचा को और चमकदार बनाने में मदद करता है. इसमें विटामिन बी1, विटामिन बी3, विटामिन बी5 और विटामिन बी6 जैसे कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं. विटामिन बी1 की मदद से आपका स्किन चमकता है. वहीं विटामिन बी2 त्वचा को हाइड्रेट रखता है और उसे रूखा होने से बचाता है. विटामिन बी3 त्वचा की रंगत निखारने और झुर्रियों को कम करने और खत्म में मदद करता है. इसके अलावा विटामिन बी5 त्वचा को मुलायम और कोमल बनाने में काफी लाभकारी माना जाता है. इसके अलावा चावल में पाए जानें वाला विटामिन बी6 त्वचा को मुंहासों से बचाता है और उसे स्वस्थ रखता है. विटामिन ई एक एंटीऑक्सीडेंट है जो त्वचा को फ्री रेडिकल्स से बचाता है और उसे जवां बनाए रखता है.

चावल के पानी के फायदे

चावल का पानी सबसे ज्यादा आपके स्किन को निखारने और उसमें चमक लाने में मदद करता है. यह स्किन को नमी देता है और इसे रूखा होने से बचाता है. चावल का पानी आपके स्किन टोन को ब्राइट करता है और उसे चमकदार बनाने में मदद करता है. इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो मुंहासों को कम करते हैं  साथ ही चावल के पानी में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट की मदद से त्वचा की झुर्रियों कम हो जाती है. इससे आपको सनबर्न से राहत मिलता है और त्वचा को ठंडक पहुंचाता है. चावल के पानी से आपका स्किनमुलायम बनाता है. 

कैसे करें इसका इस्तेमाल?

चावल के पानी को आप फेस टोनर और फेस मास्क के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं. आप चावल के पानी से अपना चेहरा धो सकते हैं. इसके लिए एक कटोरी में आधा कटोरी चावल डालें और फिर इसमें पानी मिला लें. इसके बाद फूले हुए चावल वाले पानी से 2 घंटे बाद अपनी स्किन को अच्छी तरह साफ कर लें. हालांकि अगर आपको चावल से एलर्जी है, तो इसे अपनी त्वचा पर इस्तेमाल करने से पहले एक बार विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें.

सम्बंधित खबर

Recent News