menu-icon
The Bharatvarsh News

जानें धुरंधर जैसे बाल पाने का आसान फॉर्मूला! पानें हैं मोटी-चमकदार बाल तो खाने में अपनाएं ये 4 चीजें, भूल जाएंगे केमिकल

बालों की देखभाल केवल बाहरी नहीं, बल्कि आंतरिक पोषण पर भी निर्भर करती है. उनके अनुसार, सही खान-पान अपनाकर बालों को जड़ों से मजबूत बनाया जा सकता है.

Calendar Last Updated : 24 March 2026, 04:05 PM IST
Share:

नई दिल्ली: फिल्म धुरंधर और धुरंधर: द रिवेंज में किसी बात ने आपका ध्यान अपनी ओर खींचा हो या न खींचा हो लेकिन रणवीर सिंह के लहराते और घने बालों ने दर्शकों का खास ध्यान खींचा है. उनके हेयरस्टाइल को लेकर सोशल मीडिया पर जहां मीम्स की भरमार है, वहीं लोग उनके जैसे मजबूत और चमकदार बाल पाने की चाह भी रखने लगे हैं.

इसी बीच मशहूर सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर ने बालों की सेहत से जुड़े अपने अनुभव साझा किए हैं. उन्होंने बताया कि बालों की देखभाल केवल बाहरी नहीं, बल्कि आंतरिक पोषण पर भी निर्भर करती है. उनके अनुसार, सही खान-पान अपनाकर बालों को जड़ों से मजबूत बनाया जा सकता है.

संतुलित आहार का महत्व

न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर के अनुसार शरीर का स्वास्थ्य सीधे बालों की स्थिति को प्रभावित करता है. उन्होंने अत्यधिक डाइटिंग से बचने की सलाह दी. साथ ही उनका कहना है कि अचानक वजन घटने से बालों का झड़ना भी बढ़ सकता है. न्यूट्रिशनिस्ट का मानना है कि आज के समय में लोग संतुलित खाना नहीं खा रहे हैं जोकि बालों के लिए काफी अहम होता है. 

चावल को न करें नजरअंदाज

इसके बाद उन्होंने दिन में कम से कम एक बार चावल खाने की सलाह दी. उनके मुताबिक, चावल बालों के लिए जरूरी पोषण देता है और यह धारणा गलत है कि इसे खाने से ही वजन बढ़ता है. संतुलित मात्रा में इसका सेवन फायदेमंद होता है.

मौसमी फलों का सेवन

रुजुता दिवेकर ने स्थानीय और मौसमी फलों को आहार में शामिल करने की सलाह दी है. अमरूद और आंवला जैसे फल विटामिन C से भरपूर होते हैं, जो शरीर में आयरन के अवशोषण को बेहतर बनाते हैं. जब हीमोग्लोबिन स्तर सही रहता है, तो बालों की मजबूती, रंग और डेंसिटी भी बेहतर होता है.

दालें और फलियां जरूरी

फलों के अलावा लोगों को अपने रोज के खाने में मूंग और अरहर जैसी दालों को शामिल करना चाहिए. इनसे उनके शरीर को प्रोटीन, विटामिन B और फाइबर मिलता है, जो बालों की जड़ों को मजबूत बनाने में मदद करता है. उनका झड़ना रोकता है. 

बीजों का सही उपयोग

हलीम जैसे बीजों को खीर या लड्डू के रूप में खाने की सलाह दी गई है. इससे शरीर को फोलिक एसिड और जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं, जो बालों और त्वचा दोनों के लिए लाभकारी होते हैं.

बालों की देखभाल के आसान उपाय

अंत में, उन्होंने मजबूत और चमकदार बाल पाने के लिए बालों की देखभाल के तीन सुझाव दिए. 

  • हफ्ते में एक बार बालों में तेल लगाना बहुत जरूरी है, और धोने से पहले तेल को 30 मिनट तक लगा रहने दें.
  • अपने बालों को नियमित रूप से कंघी करें और सुलझाएं.
  • अपने बालों को उनके प्राकृतिक स्वरूप में स्वीकार करें और जितना हो सके कैमिकल ट्रीटमेंट से बचें.

सम्बंधित खबर

Recent News